मुजफ्फरपुर में बकाया रुपए के विवाद में युवक की हत्या

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक फैक्ट्री के समीप युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। छानबीन करने पर मृतक की पहचान बोचहां के मनीष कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता सुनील पंडित से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल में भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि मनीष बखरी में एक फैक्ट्री में काम करता था। उसी फैक्ट्री में काम करने वाले एक परिचित को उसने तीन लाख रुपए कर्ज दिए थे। जिसे मनीष उससे वापस मांग रहा था। गुरुवार रात को उसी युवक ने कॉल कर मनीष को बुलाया। कहा कि फैक्ट्री पर आकर पैसा ले जाओ। मनीष रात को वहां गया। कुछ देर बाद उसने घर पर कॉल कर बताया कि आज रात को फैक्ट्री में ही रुकेगा। सुबह घर आएगा। लेकिन, आज जब काफी देर हुई तो उनलोगों ने मनीष को कॉल किया। उसका नम्बर स्विच ऑफ था। इसके बाद वे लोग खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान जानकारी मिली कि उसका शव फैक्ट्री के पास मिला है। उन्होंने आशंका जताई कि बकायेदार ने ही मनीष की हत्या कर शव को फेंक दिया है। उसके श्रीरलर जख्म के निशान भी मिले हैं। पुलिस की माने तो लाश को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उसे करंट भी लगा हो। शरीर कुछ जगहों पर काला पड़ने लगा है। परिजन का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |