सागर में वोटिंग से महज 12 दिन पहले एक BJP पार्षद प्रत्याशी ईसाई से हिंदू बन गया

सागर. सागर में वोटिंग से महज 12 दिन पहले एक BJP पार्षद प्रत्याशी ईसाई से हिंदू बन गया। उसने स्टाम्प पर नोटरी से शपथ पत्र भी बनवाया। इसमें लिखा है, मुझे हिंदू धर्म बहुत अच्छा लगता है, इसलिए धर्म परिवर्तन कर रहा हूं। कुछ ही दिन में धर्म परिवर्तन का आवेदन कलेक्टर को देकर कानूनी प्रक्रिया भी पूरी करूंगा। धर्म बदलने वाले विवीन टोप्पो ने सागर की मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड-15 (गोपेश्वर वार्ड) से परचा भरा है। यहां पर 6 जुलाई को मतदान है। विवीन को अब तक हिंदू बनने पर कोई नया नाम नहीं मिला है। पिछले करीब डेढ़ महीने में मध्यप्रदेश के मंदसौर और रतलाम से भी धर्म परिवर्तन के दो मामले सामने आ चुके हैं। यहां 18 लोग मुसलमान से हिंदू बन चुके हैं। इन्होंने गोबर और गोमूत्र स्नान करके सनातन धर्म अपनाया है। अब ये नए नाम से जाने जाते हैं। ​​​मंदसौर में जफर से चेतन सिंह बने शख्स को वापस मुसलमान बनने का लालच भी दिया जा रहा है। धर्म परिवर्तन के लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद इसकी कानूनी प्रक्रिया पर भी बात हो रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि धर्म बदलने के लिए शपथ पत्र काफी नहीं है। विवीन ने एक VIDEO जारी किया है। इसमें वह मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं। गंगा जल का आचमन और हवन भी करते नजर आ रहे हैं। VIDEO में पंडित ने विवीन से धर्म परिवर्तन करने का कारण पूछा- तो उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म पसंद है और उनके पूर्वज भी हिंदू थे। इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष की माला भी पहन रखी है। विवीन टोप्पो ने अपने शपथ पत्र में लिखा- 'मैं विवीन टोप्पो पिता राजेंद्र टोप्पो उम्र 33 वर्ष निवासी गोपेश्वर वार्ड मकरोनिया का स्थाई निवासी हूं। बचपन से मेरी पहचान ईसाई धर्म से रही है। मेरे पूर्वज सनातन धर्म को मनाने वाले थे। वे अनुसूचित जन जाति के गौड़ ठाकुर थे। मेरी आस्था व पूजा पद्धति हिंदू धर्म की थी। वर्तमान में भी हिंदू धर्म को मानता हूं। हिंदू धर्म के त्यौहार व रीति रिवाजों को भी मानता हूं। इसलिए ईसाई धर्म त्यागकर अपने मूल धर्म में परिवार सहित वापसी बिना किसी लोभ, लालच और डर के कर रहा हूं। कुछ दिन में ही कलेक्टर के यहां धर्म परिवर्तन का आवेदन देकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लूंगा।'

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग | पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे: मुजफ्फरपुर में मोदी ने पूछा- डरपोक पीएम देश चला सकता है क्या | CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, 87.98% स्टूडेंट पास हुए | मोदी बोले-करप्शन से लूटे गए ₹17000 करोड़ लोगों को लौटाए: हमारी एजेंसियों ने ₹1.25 लाख करोड़ जब्त किए, ये भी लौटाए जा सकते हैं | केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे: कल तिहाड़ से निकलने के बाद जनता और भगवान का धन्यवाद किया था, 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे | अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस में फोर्टिस का नर्सिंग स्टाफ गिरफ्तार: सर्जरी के बाद करता था मरीजों की देखरेख, दलालों से पूछताछ में मिले सबूत | 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी |