सरकारी स्कूल में सरकार के खिलाफ BJP की जनआक्रोश सभा

झालावाड़. जन आक्रोश यात्रा के दौरान शुक्रवार को भाजपा ने एक सरकारी स्कूल में ही ना केवल सभा कर डाली बल्कि स्कूल के बच्चों को उसमें शामिल कर वोट देने की शपथ तक दिलवा दी। ये सभी बच्चे कक्षा 1 से 5वीं तक के स्टूडेंट थे। खास बात यह है कि स्कूल के प्रधानाचार्य स्कूल की छुट्टी होने के बाद यह आयोजन होने की बात कह रहे हैं, लेकिन सभा के लिए टैंट समेत माइक साउंड आदि दिन में ही लग चुके थे। जब उनके इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था गांव के सरपंच और कुछ ग्रामीणों ने सभा के लिए कहा था। खुद भाजपा विधायक गोविंद रानीपुरिया इस सभा में मौजूद थे। वहीं दैनिक भास्कर ऐप पर खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। मामला झालावाड़ जिले के मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुरा गांव का है। जहां शुक्रवार को भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पहुंची। यात्रा का नेतृत्व प्रभारी बाबूलाल रेनवाल और मनोहरथाना से भाजपा विधायक गोविंद रानीपुरिया कर रहे थे। उनके अलावा यात्रा में मनोहरथाना प्रधान रामकन्या बाई, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश मंगल समेत क्षेत्र के कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। शाम करीब साढ़े चार बजे यह यात्रा महाराजपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पहुंची। जहां बाकायदा बच्चों को बैठाकर सभा की गई। इस सभा में कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चों को भी शामिल किया गया। इन सभी बच्चों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश मंगल ने अगले 25 साल तक भाजपा को ही वोट देने की शपथ दिलवाई। सभा करीब पौन घंटे तक चली। इस दौरान एक एक कर सभी भाजपा नेताओं ने भाषण देते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा। भाजपा विधायक गोविंद रानीपुरिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया और कहा कि प्रदेश में चारों ओर अपराध बढ़ रहा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला |