मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 5 साल के बच्चे की हत्या की

श्रीगंगानगर. मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 5 साल के बच्चे की हत्या कर दी। 3 महीने तक दोनों पुलिस को धोखा देते रहे। आखिरकार पुलिस के सामने पूरा राज आ गया और दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि बच्चे को मां के अवैध संबंध का पता चल गया था। इसके बाद दोनों ने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। मामला श्रीगंगानगर के पदमपुर का है। हत्या के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को मारा था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। बच्चे ने दोनों को घर में घर में आपत्तिजनक हाल में देखा था और पिता को बताने की बात कही थी। प्रेमी युवक ने उसे पीटा लेकिन वह नहीं माना। तब उसे मार डाला। मामले में एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि मामले में मृतक बच्चे की मां सुमन ( 27) पत्नी साजन सिंधी और उसके प्रेमी सर्वेश ( 43) पुत्र सोनीलाल माली को गिरफ्तार किया है। दोनों ने हत्या करना कबूल किया है। मृतक बच्चे के पिता पति साजन सिंधी ने पड़ोस की महिला सुखप्रीत कौर बाजीगर उसके पति अशोक और एक अन्य लक्ष्मण पर शक जताया था। तीनों से पूछताछ भी की जा रही थी। मामले के खुलासे के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। दरअसल, 30 अक्टूबर को मृतक तुषार (5) के पिता साजन सिंधी के घर से जाने के बाद सुमन ने सामने के घर में रहने वाले अपने प्रेमी सर्वेश को घर पर बुलाया था। इस दौरान बच्चे बाहर खेल रहे थे। तब ही तुषार घर में आया और उसने अपनी मां सुमन और सर्वेश को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। सर्वेश को डर था कि बच्चा यह बात अपने पिता को नहीं बता दें। उसने उसे 10 रुपए का लालच दिया लेकिन वह नहीं माना और पिता को पूरी बात बताने पर अड़ा रहा। इस पर सर्वेश ने उसे पीटा। इसके बाद भी जब वह नहीं माना तो मां और उसके प्रेमी ने घर में पड़ी कपड़े की रस्सी से गला दबाकर तुषार की हत्या कर दी। मां ने एक बोरे में शव को डालकर मकान की छत पर फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए बच्चे के गुम होने की कहानी गढ़ दी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
7 लाख को रिजल्ट का इंतजार, नई भर्तियां भी अटकीं: जिन कामों का आचार संहिता से संबंध नहीं वो भी नहीं हो रहे, परमिशन का इंतजार | मोदी की मिमिक्री करने वाले रंगीला उनके सामने लड़ेंगे चुनाव: बोले- पहले मैं भी उनका भक्त था, 10 साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- सिद्धारमैया ने PM मोदी को लेटर लिखा: कहा- प्रज्वल को भारत लाने में मदद करें, उनका डिप्लोमेटिक पासपोर्ट कैंसल करें | शादी की खुशिया बदली मातम में, दो पोतियों की शादी के लिए पहुंचे दादा की मैरिज गार्डन के टेंट में आग लगने से मौत | सलमान के घर फायरिंग करने वाले ने सुसाइट अटेम्प किया: पुलिस कस्टडी में था, अस्पताल में ले जाया गया; हालत गंभीर | PM मोदी के गुजरात दौरे का पहला दिन: आज बनासकांठा और साबरकांठा में जनसभा करेंगे | प्रदेशभर में 14 जून को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 29 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन, 19 जिलों में बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर | मुंबई में CSMT पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, हार्बर लाइन सेवाएं बाधित |