खेलते हुए बोरवेल में गिरे बच्चे ने मौत से जीती जंग, साढ़े छह घंटे बाद सकुशल निकला अक्षित

जयपुर (संदीप अग्रवाल): घर के बाहर खेल रहे बच्चे के बोरवेल में गिरने के मामले में मासूम ने मौत से जंग जीत ली है।  साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे अक्षित को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है। बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। बच्चे को बाहर निकालने के बाद एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया है। आज शनिवार सुबह सात बजे जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में नौ साल का अक्षित खेलते-खेलते बोरवेल के गहरे गड्ढे में गिर गया था। उसके बाद से उसको निकालने के प्रयास किए जा रहे थे।  SDRF और सिविल डिफेंस की टीम के प्रयास से अक्षित को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

बता दें कि जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में बोरवेल को पत्थर से ढक कर छोड़ दिया गया था। सुबह जब बच्चे वहां खेलने पहुंचे तो तभी अक्षित बोरवेल में गिर गया था। पहले तो ग्रामीण अपने स्तर से बच्चे को निकालने का प्रयास करते रहे। बाद में टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। पहले तो इस बात का अंदाजा ही नहीं लग रहा था गड्ढा कितना गहरा है। 
बाद में मौक पर पहुंची एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने बच्चे को बचाने के प्रयास शुरू किए। बोरवेल में लाइट के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। बोरवेल में फंसे बच्चे को पाइप के जरिए ऑक्सीजन भी पहुंचाई जाती रही, क्योंकि गर्मी का समय है और गहराई और घबराहट में बच्चे का दम घुटने की आशंका थी। बच्चे की लाइव CCTV से देखा जाता रहा, उसे बोर से बाहर निकालने के लिए गढ्ढे के पास में ही एक और दूसरा गड्ढा खोदा गया, जिसकी सहायता से बच्चे को आसानी से और सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। ग्रामीण भी इस काम में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला |