बांसवाड़ा में जनजाति विकास राज्य मंत्री ने किया राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण त्याग ही सुखी जीवन का आधार- जनजाति विकास राज्यमंत्री

जनजाति विकास राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि वर्तमान समय में नई पीढी में गांधी के आचरण के संवहन एवं त्याग के संस्कार को अपनाकर जीवन को सुखी बनाया जा सकता है।

राज्यमंत्री बामनिया सोमवार को बांसवाड़ा के  महात्मा गाधी राजकीय विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण एवं नवीन कक्षा-कक्षों के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। 

राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि गांधी जी की जीवनी को पढकर जीवन में उतारने एवं उनके पद चिन्हों पर चलने से जीवन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का मार्ग सहज प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि नई पीढी में गांधी जी के त्वाग के संस्कार का प्रवाह करना आज के समय की महती जरूरत है।

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान में शिक्षा के किए गए नवाचारों तथा बालिका शिक्षा के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा करते हुए उपस्थित आमजन को आह्वान किया कि राज्य सरकार द्वारा शैक्षिक विकास के लिए चलाए जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं को छात्र-छात्राओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ करे। 

उन्होंने राज्य में शैक्षिक नवाचारों की जानकारी देते हुए प्रदेश में राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम में उच्च शिक्षा एवं विदेश से भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को योजना से लाभान्वित करने का आह्वान किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी |