जगत सिंह को भाजपा से टिकट मिलने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर,नदबई विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह की आतिशबाजी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। भाजपा ने नदबई विधानसभा से जिला प्रमुख जगत सिंह (55) पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नटवर सिंह के बेटे हैं जगत सिंह। जगत सिंह कामां और लक्ष्मणगढ़ से विधायक रह चुके हैं। नदबई भाजपा कार्यकर्ताओं में जगत सिंह को टिकट मिलने पर खुशी की लहर दौड़ गई एवं नदबई विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। ऐसे में नदबई विधान सभा क्षेत्र में मुकाबला काफी रोचक होना तय है।

2013 में कामां से विधायक रह चुके हैं जगत सिंह जगत सिंह का जन्म 28 अगस्त 1968 में हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने जगत सिंह को 2013 के विधानसभा चुनाव में कामां से टिकट देकर मैदान में उतारा था। जहां उन्हें 74,415 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरी जाहिदा खान को 71,058 वोट मिले थे। जहां जगत सिंह ने 3,357 जीत हासिल की थी।

कृष्णेंद्र कौर दीपा ने 2018 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। जहां कृष्णेंद्र कौर दीपा को बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए नदबई वर्तमान विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने 4,094 वोटों से हराया था। कृष्णेंद्र कौर दीपा नदबई से एक बार निर्दलीय और दो बार बीजेपी से विधायक रह चुकी हैं। कृष्णेंद्र कौर दीपा ने 2008 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा। दीपा को 45,495 वोट मिले थे। बसपा की टिकट पर मैदान में उतरे यशवंत सिंह रामू को 39,315 वोट मिले थे। कृष्णेंद्र कौर दीपा ने 6,180 वोटों से जीत हासिल की थी।

2013 में बीजेपी ने फिर से कृष्णेंद्र कौर दीपा को नदबई सीट से टिकट दिया। जहां उन्हें 60,990 वोट मिले। वही बसपा से चुनाव लड़े घनश्याम बाबा को 46,434 वोट हासिल हुए। वहीं कृष्णेंद्र कौर दीपा ने 14,556 वोटों से जीत हासिल की थी।।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |