हरियाणा BJP संगठन में दिखेंगे कई नए चेहरे:सांसदों-विधायकों को मिलेगी जगह; 24 नवंबर की बैठक में होगी चर्चा, CM-सैनी रहेंगे मौजूद

हरियाणा भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद अब संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस बदलाव में संगठन में कई नहर चेहरे देखने को मिल सकते हैं।

संभावना यह है कि संगठन में इस बार सूबे के कई सांसदों के साथ ही विधायकों को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसको लेकर सरकार और संगठन स्तर पर 24 नवंबर को एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे।

इनके अलावा हरियाणा कैबिनेट के सभी मंत्री, विधायक भी बैठक में शामिल होंगे। यहीं नहीं सूबे के 9 सांसदों के साथ 2019 में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी रहे नेता भी मौजूद होंगे।

इन पदों पर बदलाव संभव
हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बदलाव किया जा चुका है। इसके बाद अब पार्टी के 3 महामंत्रियों को बदले जाने की भी चर्चा है। इन पदों पर हरियाणा के बड़े चेहरों को जगह दी जा सकती है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन से जुड़े अन्य पदों पर बदलाव किए जाने की चर्चा है। इस बदलाव से पहले पार्टी अध्यक्ष सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के साथ मिलकर अनुमति ले चुके हैं। केंद्रीय स्तर पर यह स्पष्ट किया गया है कि संगठन में बदलाव से पहले सरकार के साथ मंथन जरूरी है।

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
सरकार और संगठन स्तर पर होने वाली इस अहम बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन किया जाएगा। सूबे के ताजा राजनीतिक हालातों पर बैठक में चर्चा की जाएगी। सरकार के खिलाफ विपक्ष किन मुद्दों को लेकर हमलावर है उस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यहीं नहीं प्रमुख कांग्रेस पार्टी किन मुद्दों को लेकर क्या रणनीति अपना रही है इसको लेकर मंथन किया जाएगा। विपक्षी दलों की रणनीति को देखते हुए ही पार्टी और संगठन रणनीति बनाने पर चर्चा करेगा।

सरकार से कई की संगठन में होगी एंट्री
बदलाव के तहत सरकार से कई चेहरों की संगठन में एंट्री हो सकती है। इसमें प्रमुख नाम मुख्यमंत्री के OSD जवाहर यादव का है। जवाहर यादव की सीएमओ से जल्द ही छुट्‌टी हो सकती है और उन्हें संगठन में महासचिव पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वह संगठन के साथ ही गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट से दावेदारी कर रहे हैं। इसको लेकर वह सीट में काफी सक्रिय भी दिखाई दे रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |