अशोक गहलोत से बड़ी जीत सूरसागर से देवेंद्र जोशी की:दिव्या मदेरणा की हार ने चौंकाया; जोधपुर में 10 में से 8 सीट पर बीजेपी

जोधपुर जिले की 10 सीटों का रिजल्ट:

जोधपुर में अब तक के रुझान से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। हालांकि सरदारपुरा सीट पर अशोक गहलोत 26396 मतों से जीत गए हैं। लेकिन ओसियां से कांग्रेस की दिव्या मदेरणा भाजपा के भैराराम सियोल से 2807 वोटों से हार गईं। 

जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर मतगणना के अब तक के रुझान में 8 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस आगे है। रुझान में कांग्रेस प्रत्याशियों की बात करें तो ओसियां से दिव्या मदेरणा भाजपा के भैराराम से पिछड़ गई हैं।

दसवें राउंड की काउंटिंग में भोपालगढ़ से कांग्रेस की गीता बरवड़ 9156, सरदारपुरा में 11 राउंड के बाद सीएम अशोक गहलोत 12479 वोटों से आगे हैं। वहीं 9वें राउंड में जोधपुर शहर मनीषा पंवार 2572 से आगे चल रही हैं।

भाजपा प्रत्याशियों की बात करें तो फलोदी में 7 राउंड के बाद पब्बाराम- 8340 से आगे चल रहे हैं, लोहावट में 6 राउंड के बाद गजेंद्र सिंह- 6909 मतों से आगे चल रहे हैं। शेरगढ़ से 12 राउंड के काउंटिंग के बाद बाबूसिंह राठौड़ 10731 मतों से आगे हैं। ओसियां से 8 राउंड के बाद भैराराम 1201 मतों से आगे हैं। सूरसागर से 8 राउंड के बाद देवेंद्र जोशी 12501 से आगे हैं। लूणी में 11 राउंड के बाद जोगाराम पटेल 12775 मतों से आगे हैं। वहीं बिलाड़ा में 11 राउंड की काउंटिंग के बाद अर्जुन लाल 3745 वोटों से आगे चल रहे हैं।

जोधपुर जिले में 7 सीटों पर भाजपा आगे

विधानसभा सीट मुकाबला आगे/पीछे/जीते
जोधपुर शहर मनीषा पंवार (कांग्रेस) vs अतुल भंसाली (भाजपा) मनीषा पंवार (कांग्रेस) 2572 वोटों से आगे
सरदारपुरा अशोक गहलोत (कांग्रेस) vs महेंद्र सिंह राठौड़ (भाजपा) अशोक गहलोत (कांग्रेस) 15823 वोटों से आगे
सूरसागर शहजाद खान (कांग्रेस) vs देवेंद्र जोशी (भाजपा) देवेंद्र जोशी (भाजपा)12501 वोटों से आगे
भोपालगढ़ (SC) गीता बरवड़ (कांग्रेस) vs कमसा मेघवाल (भाजपा) गीता बरवड़ (कांग्रेस) 9156 वोटों से आगे
बिलाड़ा (SC) मोहनलाल कटारिया (कांग्रेस) vs अर्जुनलाल गर्ग (भाजपा) अर्जुन लाल (भाजपा) 3745 वोटों से आगे
लोहावट किशनाराम विश्नोई (कांग्रेस) vs गजेंद्र सिंह (भाजपा) गजेंद्र सिंह (भाजपा) 6909 वोटों से आगे
लूणी महेंद्र विश्नोई (कांग्रेस) vs जोगाराम पटेल (भाजपा) जोगाराम पटेल (भाजपा) 12775 वोटों से आगे
ओसियां दिव्या मदेरणा (कांग्रेस) vs भैराराम चौधरी (भाजपा) भैराराम सियोल (भाजपा) 1201 वोटों से आगे
फलोदी प्रकाश छंगाणी (कांग्रेस) vs पब्बाराम (भाजपा) पब्बाराम विश्नोई (भाजपा) 8340 वोटों से आगे
शेरगढ़ मीना कंवर (कांग्रेस) vs बाबूसिंह राठौड़ (भाजपा) बाबू सिंह राठौड़ (भाजपा) 10731 वोटों से आगे

इलेक्शन अपडेट्स...

  • सरदारपुरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राह आसान है लेकिन लगातार दो राउंड में ओसियां से दिव्या मदेरणा भाजपा के भैराराम से पिछड़ गई हैं। सूरसागर से देवेंद्र जोशी ने पर निगाह रहेंगी। इस सीट पर भाजपा से सूर्यकान्ता व्यास चुनाव लड़ती रही हैं। इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।
  • वहीं बिलाड़ा, भोपालगढ़ और लोहावट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण इस सीटों के परिणाम पर खास नजर है।
  • दोपहर तक जिले की दसों सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला हो जाएगा। सुबह 8 बजे से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय व राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में काउंटिंग शुरू हुई। जोधपुर शहर का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है, यहां 17 राउंड में काउंटिंग पूरी हो जाएगी। जबकि भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सबसे बाद में आने की संभावना है, यहां काउंटिंग 30 राउंड तक होगी।
  • राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में सूरसागर, लोहावट, शेरगढ व बिलाड़ा व राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में ओसियां, भोपालगढ़, सरदारपुरा, जोधपुर, फलोदी व लूणी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हो रही है।

देखिए तस्वीरों में मतगणना...

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा सीएपीएफ के जवान कर रहे हैं। काउंटिंग हॉल की सुरक्षा का जिम्मा एसएपीएफ का है। काउंटिंग स्थल के बाहर राजस्थान पुलिस का जाब्ता है। काउंटिंग में 700 कर्मचारी लगे हैं।

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा सीएपीएफ के जवान कर रहे हैं। काउंटिंग हॉल की सुरक्षा का जिम्मा एसएपीएफ का है। काउंटिंग स्थल के बाहर राजस्थान पुलिस का जाब्ता है। काउंटिंग में 700 कर्मचारी लगे हैं।

जोधपुर की 10 विधानसभा सीटों पर कौन-कौन हैं प्रत्याशी

जोधपुर शहर

क्र. उम्मीदवार का नाम पार्टी
1 मनीषा पंवार कांग्रेस
2 अतुल भंसाली भाजपा
3 अजय त्रिवेदी आरएलपी
4 रोहित कुमार जोशी आप
5 मोहम्मद अतीक बेलिम वैलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया
6 रीता पटवा सीपीआई
7 वर्षा पीपल्स लिबरल पार्टी
8 अनिरुद्ध निर्दलीय
9 महबूब निर्दलीय
10    

कुल वोटर- 1,99,577 वोटिंग हुई - 65.73%

सरदारपुरा

क्र. उम्मीदवार का नाम पार्टी
1 अशोक गहलोत कांग्रेस
2 प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़ भाजपा
3 दलपत चौहान बसपा
4 शैतान सिंह आजाद समाज पार्टी
5 सुरैया बैगम इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी
6 अशरफ खान निर्दलीय
7 आकाश निर्दलीय
8 बलवीर सिंह गहलोत निर्दलीय
9 लाबूराम बिश्नोई निर्दलीय
10 हरलाल सिंह राजपुरोहित निर्दलीय

कुल वोटर- 2,57,191 वोटिंग हुई - 65.66%

सूरसागर

क्र. उम्मीदवार का नाम पार्टी
1 देवेन्द्र जोशी भाजपा
2 शहजाद खान कांग्रेस
3 राजेन्द्र सिंह बसपा
4 इम्तियाज अहमद जजपा
5 सत्येन्द्र व्यास आम आदमी परिवर्तन पार्टी
6 द्वारकेश व्यास सीपीआई
7 वर्षा पीपुल्स लिबरल पार्टी
8 गजेन्द्र सिंह पंवार निर्दलीय
9 विकास निर्दलीय
10 सुनील भंडारी निर्दलीय
11 साबिर भाई सिलावट निर्दलीय
12 प्रभाकर व्यास निर्दलीय
13 श्याम लाल देवड़ा निर्दलीय
14 कमल श्यामवानी निर्दलीय

कुल वोटर- 2,88,569 वोटिंग हुई - 78.73%

बिलाड़ा

क्र. उम्मीदवार का नाम पार्टी
1 अर्जुनलाल भाजपा
2 मोहनलाल कटारिया कांग्रेस
3 श्यामलाल बसपा
4 जगदीश खड़ेला आरएलपी
5 संतोष जयपाल निर्दलीय
6 पुखराज सोनेल निर्दलीय

कुल वोटर- 2,89,392 वोटिंग हुई - 66.87%

भोपालगढ़

क्र उम्मीदवार के नाम पार्टी
1 कमसा मेघवाल भाजपा
2 गीता बरवड़ कांग्रेस
3 पुखराज गर्ग आरएलपी
4 रणजीत चौहान बसपा
5 रामप्रसाद अभिनव राजस्थान पार्टी
6 सुभाष इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी

कुल वोटर- 3,02,985 वोटिंग हुई - 78.31%

लूणी

क्र उम्मीदवार के नाम पार्टी
1 जोगाराम पटेल भाजपा
2 महेन्द्र बिश्नोई कांग्रेस
3 बद्रीलाल आरएलपी
4 राजूराम बसपा
5 उगमाराम भील भील ट्राइबल कांग्रेस

कुल वोटर- 3,34,621 वोटिंग हुई - 72.2%

शेरगढ़

क्र उम्मीदवार के नाम पार्टी
1 बाबू सिंह राठौड़ भाजपा
2 मीना कंवर कांग्रेस
3 जोराराम आरएलपी
4 जूंजाराम बसपा
5 तगाराम बीटीपी
6 जेठाराम भील भील ट्राइबल कांग्रेस
7 खेमान सिंह इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी
8 बाबू सिंह निर्दलीय

कुल वोटर- 2,74,583 वोटिंग हुई - 74.87%

लोहावट

क्र उम्मीदवारों के नाम पार्टी
1 गजेन्द्र सिंह खींवसर भाजपा
2 किशना राम बिश्नोई कांग्रेस
3 सत्यनारायण बिश्नोई आरएलपी
4 भंवरलाल बसपा
5 जगदीश भीम ट्राइबल कांग्रेस
6 श्रवण कुमार बिश्नोई निर्दलीय
7 विशेक विश्नोई निर्दलीय

कुल वोटर- 2,66,920 वोटिंग हुई - 77.15%

फलोदी

क्र उम्मीदवारों के नाम पार्टी
1 पब्बाराम विश्नोई भाजपा
2 प्रकाश छंगाणी कांग्रेस
3 अब्दुल महबूब आरएलपी
4 हरीराम बसपा
5 टिकू राम भील भील ट्राइबल कांग्रेस
6 रानू सिंह राजपुरोहित निर्दलीय
7 सुबोध निर्दलीय
8 डॉ निरंजन मेहरा निर्दलीय
9 भूपत सिंह निर्दलीय
10 गोपालराम मेघवाल निर्दलीय

कुल वोटर- 2,56,697 वोटिंग हुई - 68.73%

ओसियां

क्र उम्मीदवारों के नाम पार्टी
1 भैराराम सियोल भाजपा
2 दिव्या मदेरणा कांग्रेस
3 श्याम कुमार बसपा
4 भोमाराम अभिनव राजस्थान पार्टी
5 सोहन राम निर्दलीय
6 विशाल सिंह राठौड़ निर्दलीय

कुल वोटर- 2,65,153 वोटिंग हुई - 78.31%

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |