भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज:वोटिंग सेंटर के बाहर BJP प्रत्याशियों के समर्थन जुटे थे; देवनानी बोले- सनातन विरोधियों की हार हुई

जीतते ही प्रत्याशी ने उतारी काउंटिंग रूम के बाहर चप्पल:अजमेर की 4 सीटों पर भाजपा की जीत, 3 पर बढ़त; किशनगढ़ सीट कांग्रेस की झोली में

अजमेर विधानसभा से चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। जहां पहले आठों सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था वहीं अब 5 सीटों पर भाजपा भारी पड़ रही है। इधर, किशनगढ़ सीट पर कांग्रेस के विकास चौधरी आगे चल रहे हैं। अजमेर उत्तर से देवनानी ने कांग्रेस के महेंद्र सिंह रलावता को 4682 वोटों के मार्जिन से हराया।

अजमेर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अनिता भदेल जीत गई है। उन्हें 71,319 वोट मिले, उनकी जीत का मार्जिन 4446 रहा। वहीं कांग्रेस की द्रोपदी कोली को 66,873 वोट मिले।

केकड़ी से भाजपा के शत्रुघ्न गौतम ने पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को हराया है। गौतम को 98,822 वोट मिले जबकि डॉ. शर्मा को 90,794 मत मिले। जीत का अंतर 8082 रहा। जीत के बाद उन्होंने काउंटिंग कक्ष के बाहर ही अपनी चप्पल उतारते हुए घोषणा की, कहा-नसीराबाद से देवली तक फोर लेन नही बनने तक चप्पल नहीं पहनूंगा।

अजमेर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा में शुरू हो चुकी है। अजमेर विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं भाजपा 4 सीटों पर आगे है। केकड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा भाजपा के शत्रुघ्न गौतम से 6440 वोटों से पीछे हैं।

सबसे कम 13 राउंड अजमेर दक्षिण में होने से परिणाम भी जल्दी आएगा। वहीं नसीराबाद में सबसे अधिक 21 राउंड होने पर परिणाम सबसे बाद में आने की संभावना है। बता दें कि अजमेर जिले में औसत 72.55% मतदान हुआ। अजमेर उत्तर में 12, दक्षिण में 9, पुष्कर में 17, ब्यावर में 11, नसीराबाद में 10, केकड़ी में 8, किशनगढ़ में 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा के मतदान कक्ष में काउंटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में यहां प्रत्याशियों के एजेंट भी मौजूद हैं।

पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा के मतदान कक्ष में काउंटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में यहां प्रत्याशियों के एजेंट भी मौजूद हैं।

अजमेर जिले में पिछली बार 8 में से 5 सीटें भाजपा ने जीती थी

सीट मुकाबला आगे/पीछे/जीते
1. अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी v/s महेन्द्र सिंह रलावता वासुदेव देवनानी (भाजपा) 11,198 वाेटों से आगे
2. अजमेर दक्षिण अनिता भदेल v/s द्रोपदी कोली अनिता भदेल (भाजपा) 3024 वाेटों से आगे
3. किशनगढ़ भागीरथ चौधरी v/s विकास चौधरी विकास चौधरी (कांग्रेस) 4766 वाेटों से आगे
4. पुष्कर सुरेश रावत v/s नसीम अख्तर नसीम अख्तर (कांग्रेस) 5385 वाेटों से आगे
5. मसूदा राकेश पारीक v/s वीरेंद्र सिंह कानावत v/s वाजिद खान चीता वीरेंद्र कानावत (भाजपा) 3369 वाेटों से आगे
6. नसीराबाद रामस्वरूप लाम्बा v/s शिवप्रकाश गुर्जर शिवप्रकाश गुर्जर (कांग्रेस) 745 वाेटों से आगे
7. ब्यावर शंकर सिंह रावत v/s पारसमल जैन पारसमल जैन (कांग्रेस) 13853 वाेटों से आगे
8. केकड़ी डॉ. रघु शर्मा v/s शत्रुघ्न गौतम शत्रुघ्न गौतम (भाजपा) 6440 वाेटों से आगे

मतदान केंद्र पर जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी भारती दीक्षित, एसपी चुनाराम जाट सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया।

मतदान केंद्र पर जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी भारती दीक्षित, एसपी चुनाराम जाट सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया।

अजमेर जिले की किस विधानसभा सीट पर कितने प्रत्याशी-

1. अजमेर उत्तर

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. वासुदेव देवनानी भाजपा
2. महेन्द्र सिंह रलावता कांग्रेस
3. मेवालाल अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
4. देवेंद्र राइट टू रिकॉल पार्टी
5. हरिराम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
6. रमेश कुमार टेहलानी आम आदमी पार्टी
7. सुशीला बसपा
8. दया मोहन निर्दलीय
9. कुन्दन वैष्णव निर्दलीय
10. लाल सिंह निर्दलीय
11. ज्ञान चन्द सारस्वत निर्दलीय
12. बलवीर सिंह शेखावत निर्दलीय

कुल वोटर: 2,09,560 वोटिंग हुई: 67.30%

2. अजमेर दक्षिण

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. अनिता भदेल भाजपा
2. द्रोपदी कोली कांग्रेस
3. हितेश शाक्य राइट टू रिकॉल पार्टी
4. पिंकी खोरवाल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
5. विजय कुमार खेरालिया नेशनल फ्यूचर पार्टी
6. रविन्द्र आम आदमी पार्टी
7. हेमन्त कुमार सोलंकी बहुजन समाज पार्टी
8. परमेश्वर लाल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
9. विनोद कुमार निर्दलीय

कुल वोटर: 2,10,059 वोटिंग हुई: 66.77%

3. किशनगढ़

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. भागीरथ चौधरी भाजपा
2. विकास चौधरी कांग्रेस
3. रामनिवास बसपा
4. दीपक टैंक राइट टू रिकॉल पार्टी
5. महावीर प्रसाद जैन भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी
6. नन्द किशोर मेघवंशी आजाद समाज पार्टी-कांशीराम
7. सुरेश टांक निर्दलीय
8. बाबुलाल बागरिया निर्दलीय
9. पुखराज प्रजापत निर्दलीय
10. राजकुमार शर्मा निर्दलीय
11. नफीस आम जनमत पार्टी
12. सत्यनारायण निर्दलीय

कुल वोटर: 2,81,873 वोटिंग हुई: 76.18%

4. पुष्कर

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. नसीम अख्तर कांग्रेस
2.सुरेश रावत भाजपा
3. प्रेम लाल भील भील ट्राइबल पार्टी
4. महावीर सिंह निर्दलीय
5. अशोक सिंह निर्दलीय
6. सज्जन सिंह निर्दलीय
7. रणजीत सिंह जन संघ पार्टी
8. शाहबुदिन बसपा
9. अशोक सिंह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
10. लालचंद निर्दलीय
11. रहीस अहमद निर्दलीय
12. गोपाल बाहेती निर्दलीय
13. अक्ष्यराज सिंह रावत आम आदमी पार्टी
14. अंकित राइट टू रिकॉल पार्टी
15. सुमेर सिंह निर्दलीय
16. अलाउद्दीन निर्दलीय
17. रंजीता रावत अखिल भारतीय आमजन पार्टी

कुल वोटर: 2,51, 211 वोटिंग हुई: 74.64%

5. नसीराबाद

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. शिवप्रकाश गुर्जर कांग्रेस
2.रामस्वरूप लाम्बा भाजपा
3. मोनिका टांक राइट टू रिकॉल पार्टी
4. राजूदीन निर्दलीय
5. जीवराज जननायक जनता पार्टी
6. शाबुदीन निर्दलीय
7. मुकेश कुमार मेघवंशी बसपा
8. महेन्द्र रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया
9. शिव राज सिंह राष्ट्रीय जन शोर्य पार्टी
10. नूर मोहम्मद निर्दलीय

कुल वोटर: 2,32,905 वोटिंग हुई: 77.07%

6. ब्यावर

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. पारस मल जैन कांग्रेस
2.शंकर सिंह रावत भाजपा
3. पुरूषोतम भाटी निर्दलीय
4. इन्दर सिंह बागावास निर्दलीय
5. रसूल इण्डियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी
6. महेन्द्र सिंह रावत निर्दलीय
7. सूरज कुमार सुयल निर्दलीय
8. राजेन्द्र प्रसाद निर्दलीय
9. शिवानी मेघवाल बसपा
10. सत्यनारायण निर्दलीय
11. मनोज निर्दलीय

कुल वोटर: 2,57,723 वोटिंग हुई: 64.24%

7. केकड़ी

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. रघु शर्मा कांग्रेस
2. शत्रुघ्न गौतम भाजपा
3. सुरेन्द्र सिंह निर्दलीय
4. जगदीश जाट निर्दलीय
5. तुलसी देवी बसपा
6. बद्रीलाल निर्दलीय
7. हेमराज गुर्जर निर्दलीय
8. जितेन्द्र आजाद समाज पार्टी कांशीराम

कुल वोटर: 2,61,540 वोटिंग हुई: 75.76%

8. मसूदा

प्रत्याशी का नाम पार्टी
1. राकेश पारीक कांग्रेस
2.वीरेंद्र सिंह कानावत भाजपा
3. वाजिद बहुजन समाज पार्टी
4. सचिन जैन राष्ट्रीय लोकतान्त्रिाक पार्टी
5. नितिन राइट टू रिकॉल पार्टी
6. सुनिल कुमार जैन निर्दलीय
7. जसवीर सिंह निर्दलीय
8. रामदेव निर्दलीय
9. तेजुलाल निर्दलीय

कुल वोटर: 2,71,843 वोटिंग हुई: 73.21%

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग | पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे: मुजफ्फरपुर में मोदी ने पूछा- डरपोक पीएम देश चला सकता है क्या | CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, 87.98% स्टूडेंट पास हुए | मोदी बोले-करप्शन से लूटे गए ₹17000 करोड़ लोगों को लौटाए: हमारी एजेंसियों ने ₹1.25 लाख करोड़ जब्त किए, ये भी लौटाए जा सकते हैं | केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे: कल तिहाड़ से निकलने के बाद जनता और भगवान का धन्यवाद किया था, 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे | अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस में फोर्टिस का नर्सिंग स्टाफ गिरफ्तार: सर्जरी के बाद करता था मरीजों की देखरेख, दलालों से पूछताछ में मिले सबूत | 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी |