जियो ने भारत में 5जी का प्रदर्शन बढ़ाया

मुंबई: जियो के नेतृत्व में 5जी के आगमन ने भारत के दूरसंचार सेक्टर को एक नई ऊँचाई प्रदान की है। भारत को दुनिया के शीर्ष 15 देशों में शामिल किया गया है। ब्रॉडबैंड स्पीड एंड मेजरमेंट फर्म 'ऊकला' ने भारत में 5जी परफोर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस जियो 5जी वर्चस्व की दौड़ में सबसे बड़ा बनकर उभरा है। दूरसंचार विभाग के अनुसार, फरवरी 2024 तक भारत में 4.25 लाख बीटीएस स्थापित किए गए हैं, जिनमें से लगभग 80 फीसदी रिलायंस जियो के हैं।

रिलायंस जियो व भारती एयरटेल ने पूरे भारत में 5जी नेटवर्क के विस्तार में काफी निवेश किया है। जिसके फलस्वरूप भारत में 5जी उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। जो 2023 की पहली तिमाही में 28.1 फीसदी से बढ़कर 2023 की चौथी तिमाही में 52.0 फीसदी हो गई है। 

जियो की व्यापक 5जी कवरेज इसकी 5जी उपलब्धता दर से स्पष्ट है। 2023 की चौथी तिमाही के दौरान यह अपने प्रतिद्वंद्वी एयरटेल आधे से 100 फीसदी से भी अधिक रही है। जियो की दर 68.8 फीसदी तक बढ़ गई  जो एयरटेल की 30.3 फीसदी पर सिमट गई।
 
रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क ने एयरटेल के 5जी नेटवर्क की तुलना में 1.14 सेकंड का तेज वीडियो प्रारंभ समय दर्ज किया, जो कि 1.99 सेकंड था। 5जी औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत अब दुनिया भर के शीर्ष 15 देशों में शामिल है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
7 लाख को रिजल्ट का इंतजार, नई भर्तियां भी अटकीं: जिन कामों का आचार संहिता से संबंध नहीं वो भी नहीं हो रहे, परमिशन का इंतजार | मोदी की मिमिक्री करने वाले रंगीला उनके सामने लड़ेंगे चुनाव: बोले- पहले मैं भी उनका भक्त था, 10 साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- सिद्धारमैया ने PM मोदी को लेटर लिखा: कहा- प्रज्वल को भारत लाने में मदद करें, उनका डिप्लोमेटिक पासपोर्ट कैंसल करें | शादी की खुशिया बदली मातम में, दो पोतियों की शादी के लिए पहुंचे दादा की मैरिज गार्डन के टेंट में आग लगने से मौत | सलमान के घर फायरिंग करने वाले ने सुसाइट अटेम्प किया: पुलिस कस्टडी में था, अस्पताल में ले जाया गया; हालत गंभीर | PM मोदी के गुजरात दौरे का पहला दिन: आज बनासकांठा और साबरकांठा में जनसभा करेंगे | प्रदेशभर में 14 जून को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 29 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन, 19 जिलों में बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर | मुंबई में CSMT पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, हार्बर लाइन सेवाएं बाधित |