बंगाल में CAA से मुस्लिम वोटर डरे, BJP को नुकसान:राममंदिर के सामने ममता का सॉफ्ट हिंदुत्व, महिला और मुस्लिम साथ

संदेशखाली में महिलाओं से गैंगरेप, CAA-NRC, ममता के मंत्रियों-विधायकों पर ED की रेड, राम मंदिर, हिंदुत्व और घोटाले, इस बार पश्चिम बंगाल में मुद्दों की भरमार है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतने वाली BJP ने इस बार 35 सीटें जीतने का टारगेट रखा है। वो हर रीजन के हिसाब से CAA और हिंदुत्व जैसे मुद्दे भुना रही है। इसका उसे फायदा भी मिलता दिख रहा है।

पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों पर 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक चुनाव हैं। BJP ने संदेशखाली का मुद्दा पूरे देश में उठाया है। चुनाव से ठीक पहले CAA लागू कर दिया। हालांकि, इससे उसे वोट देने वाले मुस्लिम वोटर दूर हो सकते हैं। इसका सीधा फायदा TMC को मिलेगा।

CAA: 66 लाख लोगों पर असर, PM ने भी रैली में जिक्र किया
4 अप्रैल को PM मोदी और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने नॉर्थ बंगाल के कूचबिहार में रैलियां की थीं। नॉर्थ बंगाल में लोकसभा की तीन सीटें कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीद्वारपुर हैं। 2019 में BJP ने तीनों सीटें जीती थीं।

PM मोदी ने कूचबिहार में CAA का मुद्दा उठाया। केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम, यानी CAA बीते 11 मार्च को लागू किया है। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल में मतुआ और राजबंशी समुदाय इस दायरे में आते हैं। इनकी बड़ी आबादी अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में रहती है। बंगाल में मतुआ समुदाय के करीब 30 लाख लोग हैं। राजबंशियों की आबादी करीब 33 लाख है। ये लोग पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए थे।

CAA के सवाल पर बशीरहाट के अजीउल गाजी कहते हैं, 'BJP ने लोगों में डर भर दिया है। हमें हिंदू भाई-बंधुओं से अलग कर दिया है। BJP बांटने की राजनीति कर रही है। हमें डर है कि CAA आने के बाद हमारी जमीन छीन ली जाएगी। इसलिए हमारा वोट दीदी के लिए रहेगा।'

जर्नलिस्ट सुमन भट्टाचार्य बताते हैं, 'CAA का मुद्दा बंगाल की तीन सीटों- बनगांव, रानाघाट और पूर्व बर्धमान सीट को प्रभावित करेगा। CAA के जरिए BJP राज्य के 4% मतुआ और राजबंशी वोट अपनी तरफ करना चाहती है।'

'उसी तरह CAA का मुद्दा मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर TMC को फायदा पहुंचाएगा। यहां दिलचस्प बात है कि बनगांव और बशीरहाट पड़ोसी सीटें हैं। बनगांव में CAA से BJP को फायदा मिलता दिख रहा है तो बशीरहाट में ये उसे नुकसान पहुंचाएगा।’

हालांकि, जर्नलिस्ट स्निग्धेंदु भट्‌टाचार्य कहते हैं, 'मतुआ चाहते हैं कि बिना शर्तों के CAA लागू किया जाए। राजबंशी वोटर CAA के साथ NRC की भी डिमांड कर रहे हैं। इसलिए CAA का कितना फायदा BJP को होगा, इस पर संशय है।'

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला |