राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन: गहलोत का रोड शो; दीया बोलीं- मतदान के लिए सुबह 7 बजे ही घर से निकल जाएं

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज (बुधवार) अंतिम दिन है। शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। 26 अप्रैल (शुक्रवार) को प्रदेश की 13 सीटों में मतदान होना है। अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत के समर्थन में जालोर में रोड शो किया। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया। अभिनेत्री कंगना रनोट ने जैसलमेर में बाड़मेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में रोड शो किया।

निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने सिवाना शहर के आशापुरा इलाके से अंबेडकर सर्किल तक रोड शो किया।

कोटा-बूंदी में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला का रोड शो चल रहा है। यहां नयागांव में बिरला के चुनावी रथ पर फूल बरसाए गए।

  • बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल उदयपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- हम डेवलपमेंट और गुड गवर्नेंस की बात करते हैं। कांग्रेस ने भी तो यहां राज किया है। वो गैस कनेक्शन क्यों नहीं दे पाए? वो शौचालय क्यों नहीं बनवा पाए?
  • मैं कानून मंत्री होने के नाते कह रहा हूं- कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा है। राम हमारे रोम-रोम में हैं। राम हमारी प्रेरणा हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला | जयपुर में भोपाल की महिला डॉक्टर से रेप: दिल्ली में दोस्त बने, फिर शादी के लिए प्रपोज किया, रेप कर कहा- झूठ बोला था | ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में पश्चिम बंगाल से दो गिरफ्तार: फोर्टीस हॉस्पिटल का मैड सफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी से डोनर एवं रिसिपिएंट देने का हुआ था एमओयू | गंदी बात सर्च करने में देश में राजस्थान नंबर वन, हर माह 20 हजार लोग अश्लील वीडियो देख रहे | 7 लाख को रिजल्ट का इंतजार, नई भर्तियां भी अटकीं: जिन कामों का आचार संहिता से संबंध नहीं वो भी नहीं हो रहे, परमिशन का इंतजार |