IIT-JEE मेन्स के नतीजे जारी: नीलकृष्ण बने ऑल इंडिया टॉपर, रिकॉर्ड 56 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल, राजस्थान से 5, गुजरात-हरियाणा से 2-2, जनरल कटऑफ 93.23%

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 अप्रैल की देर रात तकरीबन 11 बजकर 30 मिनट पर JEE Mains 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया।

कोटा की एक कोचिंग के स्टूडेंट नीलकृष्ण ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वह दो साल से कोटा में तैयारी कर रहे थे। वहीं, दूसरी रैंक हासिल करने वाले दक्षेस संजय मिश्रा व रैंक चार पर आए आदित्य कुमार भी कोटा की कोचिंग से ही हैं।

2 लड़कियों को मिला 100 परसेंटाइल
इस बार अब तक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा 56 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। इनमें कर्नाटक की सानवी जैन और दिल्ली की शायना सिन्हा, दो लड़कियां भी शामिल हैं। पिछली बार 43 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। तब सिर्फ एक छात्रा को 100 परसेंटाइल मिला था।

तेलंगाना के 15 स्टूडेंट्स को मिला 100 परसेंटाइल
राज्यवार 100 परसेंटाइल में सबसे अधिक तेलंगाना के 15, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र के 7-7, दिल्ली से 6, राजस्थान से 5, कर्नाटक से 3, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा से ‌2-2, उत्तर प्रदेश व बिहार से 1-1 छात्र शामिल हैं।

इस बार 2.45 मार्क्स अधिक था कटऑफ
इस बार JEE मेन्स के अप्रैल सेशन के लिए सामान्य श्रेणी का कटऑफ परसेंटाइल 2023 की तुलना में 2.45 अंक ज्यादा रहा। हालांकि, सामान्य श्रेणी के लिए चुने गए छात्रों की संख्या पिछली बार से 1261 कम है। इस बार JEE एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल पांच साल का सबसे ज्यादा रहा है।

100 परसेंटाइल से 93.23 के बीच सामान्य श्रेणी के 97,351 छात्र चुने गए हैं। 100 परसेंटाइल पाने वाले छात्रों में 6 EWS श्रेणी से हैं, जिनमें 4 तेलंगाना व 2 आंध्र प्रदेश के हैं।

56 टॉपर्स में जनरल के 40 और OBC के 10
56 टॉपर्स में जनरल कैटेगरी से 40, OBC के 10 और जनरल-EWS के छह स्टूडेंट्स शामिल हैं। जिन OBC छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है उनमें 2-2 तेलंगाना, एक-एक महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के हैं।

13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा, विदेश में भी थे सेंटर्स
JEE 13 भाषाओं हिंदी, असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में हुई थी। परीक्षा 319 शहरों के 571 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इनमें भारत के बाहर 22 सेंटर केप टाउन, दोहा, दुबई, मनामा, ओस्लो, सिंगापुर, कुआलालंपुर, लागोस/अबूजा, जकार्ता, वियना, मॉस्को और वॉशिंगटन डीसी में भी बनाए गए थे।

सेशन 2 की परीक्षा में शामिल हुए 10.68 लाख छात्र
इससे पहले NTA ने 12 फरवरी को JEE Mains सेशन 1 एग्जाम का रिजल्ट डिक्लेयर किया था। ये एग्जाम 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच कंडक्ट किया गया था। JEE Mains के अप्रैल सेशन की परीक्षा में इस बार 10,67,959 छात्र बैठे थें, जो पिछली बार की तुलना में 45,366 छात्र कम थे। JEE Mains के जरिए सभी श्रेणियों के 2,50,248 छात्र JEE एडवांस के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। पिछले साल चुने गए करीब ढाई लाख छात्रों में केवल 1,89,487 ने ही एडवांस दी थी।

IITs के अलावा देश के टॉप इंस्टिट्यूट्स
देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूटट्स में सिर्फ JEE Mains के स्कोर के बेसिस पर BE/BTech कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। इस साल JEE Mains एग्जाम के लिए पांच सालों में सबसे ज्यादा, करीब 12.3 लाख, लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला | जयपुर में भोपाल की महिला डॉक्टर से रेप: दिल्ली में दोस्त बने, फिर शादी के लिए प्रपोज किया, रेप कर कहा- झूठ बोला था | ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में पश्चिम बंगाल से दो गिरफ्तार: फोर्टीस हॉस्पिटल का मैड सफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी से डोनर एवं रिसिपिएंट देने का हुआ था एमओयू | गंदी बात सर्च करने में देश में राजस्थान नंबर वन, हर माह 20 हजार लोग अश्लील वीडियो देख रहे | 7 लाख को रिजल्ट का इंतजार, नई भर्तियां भी अटकीं: जिन कामों का आचार संहिता से संबंध नहीं वो भी नहीं हो रहे, परमिशन का इंतजार |