101 साल की बुजुर्ग पहुंची मतदान केंद्र: परिवार के साथ वोट देने पहुंचे पूर्व सीएम, भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी वोटिंग की, बूथ पर युवक बेहोश

लोकसभा सीट जोधपुर में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो चुका है। आज भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा का भविष्य मत पेटियों में कैद हो जाएगा। जोधपुर लोकसभा सीट पर कुल 21 लाख 32 हजार 713 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 11 लाख 15 हजार 681, महिला मतदाता 10 लाख 16 हजार 985 तथा थर्ड जेंडर मतदाता 47 हैं।

दूसरे चरण में 9 बजे तक हुई वोटिंग प्रतिशत आ चुका है। प्रदेश की 13 सीटों में सबसे कम मतदान प्रतिशत जोधपुर में 10.45 प्रतिशत रहा।

इधर, जोधपुर में सुबह से ही बूथ पर लाइन लगी हुई है। सरदारपुरा विधानसभा के बूथ पर वोट देने आया एक युवक अचानक बेहोश हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे गोद में उठाया और हॉस्पिटल ले गए। वहीं शहर के जालम सिंह का हत्या के एक बूथ पर दो वोटर आपस में भिड़ गए। इस दौरान ईवीएम का तार खींच लिया और इस वजह से मतदान 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। पूर्व सीएम अशोक गहलोत,भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा अपने परिवार के साथ सुबह वोट देने पहुंचे।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला |