छत्तीसगढ़ में 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म: अब बूथ में मौजूद लोग ही कर सकेंगे मतदान, बाकी जगह 6 बजे तक वोटिंग

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। हालांकि तीनों ही लोकसभा के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे मतदान खत्म हो गया। इनमें राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ शामिल हैं। इन जगहों पर बूथ पर मौजूद लोग ही मतदान कर सकेंगे। शेष स्थानों पर शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा।

दोपहर 1 बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। इस बीच गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

महासमुंद में बूथ बदलने से नाराज ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

महासमुंद लोकसभा के ग्राम बेलर में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। गांव से मतदान केंद्र हटाए जाने की वजह से आक्रोशित हैं। बेलर गांव से 4 किलोमीटर दूर पोलिंग स्टेशन शिफ्ट किया गया, जिसकी वजह से ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पर पोलिंग स्टेशन बनाया गया था, मगर लोगों की मांग को नजर अंदाज करते हुए पोलिंग स्टेशन हटा दिया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी | पायलट बोले- 400 पार नहीं, गंगाजी पार भेजेंगे लोग: कहा- अब भैंस छीनने की बात कर रहे, कांग्रेस ने देश को क्या- क्या नहीं दिया? | कनाडा का दावा- निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीय गिरफ्तार: पुलिस बोली- भारत ने मारने का जिम्मा सौंपा था, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन | करनाल में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में आरोप-प्रत्यारोप: दिव्यांशु बोले- BJP ने षड़यंत्र रच फंसाया, मनोहर का जवाब- ये कोर्ट का मामला |