अजमेर में दो नाबालिगों ने किया सुसाइड:पूजा की बात कहकर रूम में गई, फंदा लगाया; बेटे को लेट आने पर मां ने डांटा था

अजमेर में 2 नाबालिगों के सुसाइड का मामला सामने आया है। 14 साल के छात्र ने एग्जाम से ठीक 1 दिन पहले रविवार को जान दे दी। उसकी मां ने लेट आने पर उसे डांटा था। वहीं 17 साल की छात्रा ने सोमवार सुबह फंदा लगा लिया। वो पूजा करने की कहकर कमरे में गई थी। परिजनों को खुद नहीं मालूम कि आखिर उन्होंने सुसाइड किया क्यों? पुलिस ने दोनों शवों को JLN अस्पताल की मॉर्च्युरी रखवाया है।

पूजा करने का कहकर गई थी फंदे पर झूलती मिली:

पहला केस- सोमवार सुबह 10 बजे

अलवर गेट थाना क्षेत्र के गुर्जर धरती निवासी काजल मेहरा (17) पुत्री राकेश मेहरा ने घर के कमरे में चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मां ने बेटी को फंदे पर लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने काजल को फंदे से उतार कर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पूजा करने का कह कर गई थी:

मां कैलाशी देवी ने बताया कि सुबह आखिरी बार उससे बात हुई थी। उसने कहा था वह नहाने के बाद पूजा करेगी। काजल से बात करने के बाद वह काम करने छत पर चली गई। जब उन्होंने नीचे आकर देखा तो काजल फंदे पर लटकी मिली। बेटी ने फांसी का फंदा लगाने से पहले हाथ की नसें भी काटने की कोशिश की थी। काजल 10वीं की पढ़ाई ओपन बोर्ड से कर रही थी। काजल ने सुसाइड क्यों किया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अलवर गेट थाना पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द करेगी। पुलिस सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में भी जुटी है।

एग्जाम से पहले किया सुसाइड:

दूसरा केस- रविवार रात 10 बजे

रविवार रात 10 बजे के करीब फॉयसागर स्थित सीआरपीएफ के क्वार्टर में 9वीं क्लास के स्टूडेंट आरिफ खान (14) पुत्र इब्राहिम खान ने अपने कमरे में चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मां प्रवीण ने जाकर देखा तो बेटा फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। सीआरपीएफ अधिकारियों की सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गंज थाने के हेड कांस्टेबल चेनाराम ने बताया कि मध्य प्रदेश जिला भिंड के रहने वाले इब्राहिम खान सीआरपीएफ में कार्यरत है। जिनका परिवार अजमेर स्थित सीआरपीएफ GCA 2 में सरकारी क्वार्टर में रहता है। इब्राहिम खान की पोस्टिंग जयपुर रायला में है। उनका 14 साल का बेटा आरिफ खान रविवार शाम को 8 खेलने के बाद घर पर पहुंचा था। मां ने लेट आने पर उसे डांट दिया था। गुस्से में आकर वह अपने कमरे में चला गया। बाद में उसने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

पिता बोले- पढ़ाई में अच्छा था आरिफ:

पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर बॉडी को जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया था। सोमवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। सुसाइड के कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है। आरिफ के पिता इब्राहिम खान ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में काफी अच्छा था। वह वर्तमान में प्राइवेट स्कूल में 9वी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। आज उसका पहला एग्जाम भी था। उसने सुसाइड क्यों किया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी |