16वीं राजस्थान विधानसभा की पत्रकार मंत्रणा समिति का गठन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति का गठन किया है। देवनानी ने पत्रकार मंत्रणा समिति में सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों का मनोनयन किया है ।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि पत्रकार मंत्रणा समिति में अरविंद शक्तावत, हर्ष खटाना, रोहित कुमार सोनी, शशि मोहन शर्मा, शोएब खान और संदीप दहिया को सदस्य मनोनीत किया है। आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, समाचार प्रमुख दूरदर्शन केंद्र और समाचार प्रमुख आकाशवाणी केंद्र समिति के पदेन सदस्य होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि समिति में गुलाब बत्रा, भुवनेश जैन, मुकेश माथुर, रोहित परिहार, पुरुषोत्तम वैष्णव, एल एल शर्मा, प्रताप राव, सुधीर शर्मा और पंकज सोनी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह समिति, समाचार पत्र प्रतिनिधियों के संबंध में राजस्थान विधानसभा में पत्रकार दीर्घा में स्थान दिए जाने, उनके बैठने और पत्रकारों से संबंधित अन्य विषयों के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को सलाह देगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग | पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे: मुजफ्फरपुर में मोदी ने पूछा- डरपोक पीएम देश चला सकता है क्या | CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, 87.98% स्टूडेंट पास हुए | मोदी बोले-करप्शन से लूटे गए ₹17000 करोड़ लोगों को लौटाए: हमारी एजेंसियों ने ₹1.25 लाख करोड़ जब्त किए, ये भी लौटाए जा सकते हैं | केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे: कल तिहाड़ से निकलने के बाद जनता और भगवान का धन्यवाद किया था, 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे | अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस में फोर्टिस का नर्सिंग स्टाफ गिरफ्तार: सर्जरी के बाद करता था मरीजों की देखरेख, दलालों से पूछताछ में मिले सबूत | 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी |