नोएडा में मजदूरी ना मिलने से नाराज एक वेंडर ने मर्सिडीज में आग लगा दी

नोएडा. नोएडा में मजदूरी ना मिलने से नाराज एक वेंडर ने मर्सिडीज में आग लगा दी। इस घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। मर्सिडीज के मालिक आयुष चौहान ने पुलिस में शिकायत भी की है। चौहान ने बताया, यह आग उसके घर में टाइल्स लगाने वाले एक वेंडर ने लगाई है। ऐसा आरोप है कि आयुष ने वेंडर रणवीर की 2.50 लाख रुपए की मजदूरी नहीं दी। पुलिस ने रणवीर को गिरफ्तार कर लिया है। आयुष चौहान ने नोएडा पुलिस को सबूत के तौर पर CCTV फुटेज भी उपलब्ध करवाया। इसमें देखा जा सकता है कि हेलमेट लगाए एक बाइक सवार बोतल में भरी पेट्रोल को कार पर छिड़ककर आग लगा रहा है। इसके बाद वह वहां से फौरन भागता दिखता है। हालांकि, इससे कार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि आग कुछ ही देर में अपने-आप बुझ गई। रणवीर एक वेंडर है, जो टाइल्स लगवाने का काम करता है। आयुष चौहान ने अपने घर में टाइल्स लगाने के बाद पूरे पैसों का भुगतान नहीं किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर रणवीर ने गुस्से में आकर मर्सिडीज में आग लगा दी। आयुष ने कुछ महीने पहले घर में टाइल्स लगवाने का काम किया था। करीब 3 से 4 महीने से उसने वेंडर के पैसों का भुगतान नहीं किया था। ACP रजनीश वर्मा ने बताया, "आयुष ने करीब 5 लाख रुपए का टाइल्स घर में लगवाया था। उसने शिकायती पत्र में बताया कि पूरा पेमेंट कर दिया, लेकिन वेंडर और पैसे मांग रहा था। वहीं वेंडर का कहना है कि 5 लाख में ढाई लाख रुपए का ही भुगतान किया गया है। अभी 2 लाख 68 हजार रुपए का भुगतान अभी बाकी है।''

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |