जयपुर (राज.)
दो बार कन्या संतान को जन्म देना महिला को महंगा पड़ गया। उस महिला पर लगातार पति और ससुराल वालों की तरफ से मानसिक और शारीरिक अत्याचार किया जाता है। जब अत्याचार चरम पर पहुंच गया तो महिला ने अपने दो बच्ची को लेकर मदद के लिए थाने पहुंच गई। आरोप है कि उसके पति और उसके ससुराल वालों ने बर्बरता पूर्वक मारपीट कर अमानवीय कृत्य करते निंदनीय घटनाक्रम को अंजाम दिया है. यह घटना जयपुर जिले के आमेर उपखण्ड के कुकस के तेजाजी मिष्ठान भंडार की है
पीड़िता संतोष शर्मा ने कहा कि दो कन्या संतान को जन्म देने के बाद पति और ससुराल वाले आक्रोशित हो गए।और आये दिन उनपर मानसिक और शारीरिक अत्याचार किए जाने लगे। चार साल से वह अपने मायके में रह रही है। विगत 20 दिन पहले अपने भाई के साथ आयी थी तब भी ससुराल वालों ने तब गाली गलौज करके हमें अपमानित कर हमें वापस भिजा दिया आमेर पुलिस थाने में फिर से शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार अचरोल निवासी संतोष शर्मा की शादी 10 वर्ष पहले कुकस इलाके के रविकांत शर्मा के साथ हुआ था। वर्तमान समय में उनके 5 वर्ष और 7 वर्ष की दो बच्ची है। लड़की होने के बाद से ही परिवार में अशांति शुरू हो गई। इस बारे में जब आरोपित पति से बात करने की कोशिश की गई तो बात नहीं हो पाई। महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.