सूरत में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 7 शव निकाले गए: 2017 में अवैध रूप से बनाई गई थी, 8 साल में ही ढह गई

सूरत शहर के इंडस्ट्रियल एरिया सचिन में शनिवार दोपहर पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। रेस्क्यू में जुटी टीम को रविवार सुबह तक 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम अनमोल शालीग्राम, शिवपूजन शोखीलाल केवट, परवेज शोखीलाल केवट, लालजी बमभोली केवट, अभिषेक केवट, ब्रजेश हीरालाल गोड, हीरामडी बमभोली केवट हैं। हादसे में घायल कशिश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिल्डिंग 2017 में ही बनी थी। सिर्फ 7 साल में ही पूरी बिल्डिंग के ढह जाने से इसके निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

शनिवार रात 9.10 बजे पहला शव निकाला गया। इसके बाद दूसरा शव 11.50 बजे, तीसरा 4 बजे, चौथा साढ़े 4 बजे और 4.45 पर एक साथ तीन शव निकाले गए। अब भी बिल्डिंग का मलबा हटाने का काम चल रहा है। आशंका है कि मलबे में 2-3 लोग और दबे हो सकते हैं।

बिल्डिंग के दो फ्लोर पर ही लोग रहते थे: शुभम

इमारत में रहने वाले शुभम ने बताया कि उनका 17 साल का छोटा भाई साहिल है। हादसे के दौरान वह कमरे में ही था। पूरी बिल्डिंग के दो फ्लोर ही भरे हुए थे। फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर ही लोग रहते थे। नीचे दो रूम और उसके ऊपर 6 रूम में लोग रहते थे।

शुभम ने बताया- बाकी के फ्लोर खाली थे। हर एक रूम में कम से कम 5 लोग तो रहते थे। इस तरह दोनों फ्लोर में 20 से 25 लोग रहते थे। मेरे बगल में एक कमरा था, जिसमें एक आंटी रहती थीं। वे चार दिन पहले ही अपने भाई के साथ यहां रहने आए थे।

राजकोट के TRP गेम जोन में 25 मई की शाम आग लग गई थी। इस हादसे में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। किराए की 2 एकड़ जमीन पर तीन मंजिला गेम जोन 2020 में बनाया गया था। इसका स्ट्रक्चर लकड़ी और टीन शेड का था। कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम भी चल रहा था। एक जगह सीढ़ी पर वेल्डिंग के दौरान निकली चिनगारी से ब्लास्ट हुआ और आसपास आग लग गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था |