ओरण की रक्षा के लिए रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा कदम, प्रशासन को दे डाली ये चेतावनी

Jaisalmer News: जैसलमेर। ओरण बचाने के लिए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने एक बार फिर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक भाटी गुरुवार को ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे। साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक लिखित में आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक वो काम शुरू नहीं होने देंगे। बता दें इससे पहले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी शनिवार को भी जैसलमेर के बहिया गांव पहुंचे थे।जैसलमेर जिले के झिनझिनयाली थाना क्षेत्र के बईया गांव में निजी सोलर कम्पनी की तरफ से शुक्रवार को एक बार फिर काम शुरू करवाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सरकार ओरण व गोचर को राजस्व का दर्जा देकर रिकॉर्ड में सुरक्षित नहीं करती, तब तक यहां किसी तरह का काम नहीं होगा। ग्रामीणों व पुलिस व प्रशासन के आमने-सामने आने की स्थिति में एक बार फिर शिव विधायक बईया रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। रविंद्र सिंह भाटी ने प्रशासन के अधिकारियों से बात की। इस दौरान तहसीलदार फतेहगढ़, सीओ सिटी पुलिस रूप सिंह इंदा व अन्य पुलिस अधिकारी धरना स्थल पर मौजूद रहे।

विधायक ने की लिखित गारंटी की मांग

शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने अधिकारियों से स्पष्ट किया कि यह केवल जमीन की लड़ाई नहीं है। यह गायों, प्रकृति और पश्चिमी राजस्थान के पर्यावरण को बचाने का संघर्ष है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित में आश्वासन की मांग की कि ओरण और गोचर भूमि को संरक्षित किया जाएगा। साथ ही कहा कि जब तक लिखित गारंटी नहीं मिलेगी, सोलर कंपनी यहां काम शुरू नहीं कर सकती।

भाटी ने लगाया ये आरोप

भाटी ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान का यह इलाका हजारों मेगावाट बिजली पैदा करता है, लेकिन यहां की बिजली बाहर के राज्यों को भेजी जाती है। स्थानीय ग्रामीणों और उनके पशुधन को इसका कोई लाभ नहीं मिलता। उन्होंने सवाल किया कि क्या विकास के नाम पर हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण की बलि दी जाएगी?

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |