किसके सिर पर सजेगा ताज, कौन होगा देवली-उनियारा का सिरमौर? एक थप्पड़ से चर्चा में आई इस सीट पर टिकी सबकी निगाहें

टोंक। राजस्थान की देवली-उनियारा पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जारी है। दोपहर एक बजे तक नतीजा आने के आसार है। इस सीट पर 8 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। थप्पड़कांड के बाद चर्चा में आई इस सीट पर सभी की ​नजर टिकी हुई है। चुनाव परिणाम के साथ ही एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा।

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। दो बार विधानसभा चुनाव जीत रही कांग्रेस को जहां अपने गढ़ को बचाने की उम्मीद है। वहीं भाजपा को कांग्रेस की हैट्रिक होने से रोकने का इंतजार है। उपचुनाव के नतीजे दोपहर एक बजे तक सामने आ जाएंगे और इसी के साथ तय हो जाएगा कि देवली-उनियारा का नया विधायक कौन बनेगा?

दोनों दलों ने लगाया पूरा जोर

इस सीट को जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। भाजपा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दो बार जन सभाएं कराई। वहीं सरकार के दो मंत्रियों व कई विधायकों ने लगातार क्षेत्र में डेरा जमा रखा था। वहीं कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की चुनाव सभा कराई थी।

नरेश मीणा समर्थक मांग रहे भगवान से जीत की मन्नतें

देवली उनियारा सीट के परिणाम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में देवली उनियारा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की जीत के लिए उनके समर्थक मंदिरों में मथा टेक कर मन्नतें कर रहे है।

थप्पड़ कांड से सबकी नजर

गत 13 नवम्बर को मतदान के दौरान समरावता गांव में हुए एसडीएम के थप्पड़ कांड और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा समेत समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद देवली-उनियारा सीट प्रदेशभर में चर्चा में रही है। अब राजनीतिक दलों सहित लोगों की नजरें भी इस सीट के नतीजों पर रहेगी कि जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा।ॉ

यह है मैदान में

सीट पर कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें भाजपा से राजेन्द्र गुर्जर, कांग्रेस से किस्तूरचंद मीना तथा निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा समेत अन्य शामिल है। इनके विधायक बनने का फैसला मतगणना में होगा। टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीना की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। क्यों कि टिकट सांसद के कहने पर ही दिया गया था।

इसलिए हुआ था उपचुनाव

सीट पर दूसरी बार विधायक चुने गए हरीश मीना को कांग्रेस ने गत लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। इसमें उन्होंने भाजपा के सुखबीर सिंह जौनापुरिया को हराया था। इसके बाद मीना ने विधायक पद से इस्तीफा देकर सीट खाली कर दी थी, जिसके चलते गत 13 नवम्बर को उपचुनाव के तहत मतदान हुआ था।

अब तक यह रहे विधायक

उनियारा विधानसभा क्षेत्र से 1952 व 1957 में राव राजा सरदार सिंह आरआरपी से विधायक बने। इसके बाद 1962 व 1967 में दिग्विजय सिंह एसडब्लूटी, 1972 में राव राजा राजेंद्र सिंह कांग्रेस, 1977 में दिग्विजय सिंह जेपी, 1980 में रामलाल कांग्रेस, 1985 में दिग्विजय सिंह जेपी, 1990 में दिग्विजय सिंह जेडी, 1993 में जगदीश प्रसाद मीणा बीजेपी, 1998 में दिग्विजय सिंह कांग्रेस, 2003 में प्रभुलाल सैनी बीजेपी 2008 में रामनारायण मीणा कांग्रेस, 2013 में राजेंद्र गुर्जर भाजपा, 2018 व 2023 में कांग्रेस से हरीश मीना विधायक बन चुके हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |