सलूंबर उपचुनाव में हार के बाद राजकुमार रोत ने साधा भाजपा पर निशाना

Salumbar Election Result 2024: बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि सलूम्बर सीट पर हम एक तरफा जीत रहे थे, लेकिन यहां पर भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया। इस सीट के परिणाम को लेकर हम आगे लड़ेंगे। पुनर्गणना कराएंगे। सांसद रोत ने कहा कि अब तक के इतिहास में अधिकांश उपचुनाव में जिसकी सरकार होती है, वे ही जीतते हैं, लेकिन चौरासी की जनता ने इस मिथक को तोड़ा है।

उपचुनाव में मुख्यमंत्री सहित टीएडी मंत्री चौरासी में लगे हुए थे। टीएडी मंत्री यहां के निवासी की तरह गांव-गांव घूम रहे थे, इसके बावजूद जनता ने बीएपी की पक्ष में अपना भरोसा जताया। इस चुनाव में चौरासी की जनता ने यह साबित कर दिया कि धनबल, दारूबल व बाहुबल नहीं चलेगा। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। पुलिसकर्मी व अधिकारियों ने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम किया। हमारे पास इसके सबूत हैं। हमारे खिलाफ निर्दलीय भी खड़े किए।

भाजपा ने जीती थी सीट

गौरतलब है कि सलूंबर सीट से भारतीय जनता पार्टी की शांता मीणा ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी शांता मीणा ने अंतिम दो राउंड में लगातार बढ़त बनाकर 1285 वोट से जीत हासिल की। उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के जितेश कटारा को हराया। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। भाजपा की शांता मीणा को कुल 84428 वोट​ मिले। बीएपी के जितेश कटारा 83143 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कांग्रेस की रेशमा मीणा को महज 26760 ही वोट मिले।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |