संदिग्ध स्थिति में मिला महिला का शव, ससुरालजनों पर हत्या का आरोप,करीब सवा साल पहले मृतक महिला की हुई शादी, मृतक महिला के पिता ने कराया मामला दर्ज

नदबई: लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव पहरसर में देर रात संदिग्ध स्थिति में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर महिला के शव को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस सीओ की मौजूदगी में नदबई जिला चिकित्सालय में मेडीकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। मामलें में धौलपुर राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी निवासी मृतक महिला के पिता राममूर्ती कोली पुत्र भोगीराम ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतक महिला के पति सहित ससुरालजनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।


पुलिस के अनुसार मृतक महिला पार्वती कोली का 29 नवम्बर 2023 को गांव पहरसर निवासी हीरालाल कोली पुत्र पप्पू कोली से विवाह हुआ। शादी के बाद ही ससुरालजन दहेज की मांग करते हुए विवाहित महिला को मारपीट कर प्रताडि़त करने लगे। दहेज नही देने पर ही शुक्रवार देर रात महिला के ससुरालजनों ने महिला की हत्या कर दी। बाद में धौलपुर राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी निवासी मृतक महिला के पिता राममूर्ती कोली पुत्र भोगीराम ने मृतक महिला के पति हीरालाल कोली सहित ससुर पप्पू कोली, सास भगवान देवी व दो ननद के खिलाफ दहेज नही देने पर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर शव को कब्जे में लिया। बाद में सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने नदबई जिला चिकित्सालय में मेडीकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया।

संदिग्ध स्थिति में मिला महिला का शव, ससुरालजनों पर हत्या का आरोप,करीब सवा साल पहले मृतक महिला की हुई शादी, मृतक महिला के पिता ने कराया मामला दर्ज

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |