Chittorgarh News: झांसी के पास हादसा, चित्तौड़ पुलिस के पूर्व ओएस का निधन, पत्नी गंभीर रूप से घायल

महाकुंभ : स्नान कर चित्तौड़गढ़ लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पूर्व ओएस मुरली मनोहर व्यास का दुखद निधन हो गया, जबकि उनकी पत्नी और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, मुरली मनोहर व्यास अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। वहां से लौटते समय वे नेमिशारण्य होते हुए चित्तौड़गढ़ की ओर रवाना हुए। इसी दौरान गुरुवार तड़के करीब चार बजे झांसी के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

परिजनों के मुताबिक, पीछे से आ रहे एक बल्कर ने ओवरटेक किया और उनके वाहन के आगे चलने लगा। अचानक बल्कर के ब्रेक लगाने से उनकी कार सीधी उसमें जा घुसी। इस भीषण हादसे में पूर्व ओएस मुरली मनोहर व्यास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्रवधू को गंभीर चोटें आईं। दोनों को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पूर्व ओएस के निधन की खबर मिलते ही सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के अध्यक्ष लाल सिंह भाटी समेत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं, पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान किया।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |