गोविंद सिंह डोटासरा ने परिवारवाद को लेकर डॉ. किरोड़ी लाल मीना पर कसा तंज, बोलें- भाई को टिकट मिलते ही भरत मिलाप!

Rajasthan Political News: चूरू। राजस्थान में विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते-आते सियासी शब्द बाण तेज हो गए हैं। (Rajasthan Political News) भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है, तो कांग्रेस नेता भाजपा पर जुबानी हमले बोले रहे हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक बार फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता और भजनलाल सरकार में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना पर तंज कसते नजर आए।

'पेपरलीक पर कार्रवाई करें, कौन रोक रहा'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा पेपरलीक को लेकर आरोप लगाती है। अगर हिम्मत है तो जेल में डालो। आपकी डबल इंजन की सरकार है, आपको कौन मना कर रहा है। मगर इनको कुछ करना ही नहीं है। गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार को चूरू में किसान नेता कुंभाराम आर्य के प्रतिमा अनावरण समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पहले भाजपा पर जमकर हमला बोला। इसके बाद डॉ. किरोड़ी लाल मीना पर भी तंज कसा।

'भाई को टिकट मिलते ही भरत मिलाप'

राजस्थान PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीना को भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। मगर वो सरकार के खिलाफ ही संघर्ष करते नजर आए। मगर टिकट मिलते ही उनकी भवानी जाग गई। भाई को उप चुनाव में टिकट मिलते ही डॉ. किरोड़ी ने भरत मिलाप कर लिया। उन्होंने परिवारवाद को लेकर भी डॉ. किरोड़ी लाल मीना पर तंज कसा।

 

दौसा उप चुनाव में रोचक  हुआ मुकाबला

राजस्थान में सात सीटों पर विधानसभा उप चुनाव हो रहे हैं। इनमें दौसा सीट भी शामिल है, जहां से भाजपा ने डॉ. किरोड़ी लाल मीना के भाई जगमोहन को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर विधानसभा उप चुनाव में रोचक मुकाबले के आसार हैं। इस बीच जगमोहन मीना को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा डॉ.किरोड़ी लाल मीना पर लगातार तंज कस रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |