मुख्यमंत्री निवास पर होली मिलन समारोह: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकता, रंगों में सराबोर हुआ माहौल

राजस्थान : में मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। यह आयोजन पार्टी की एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश देने वाला साबित हुआ।

रंग-बिरंगे माहौल में लोकगीतों की गूंज

समारोह में मंच के सामने ढप और चंग की मंडली ने होली के पारंपरिक रसिया गीतों से समां बांध दिया। राजस्थान के प्रसिद्ध लोकगायक प्रकाश माली ने अपने सुरों से कार्यक्रम में जोश भर दिया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से की वन-टू-वन मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात कर चंदन का टीका लगाया और ‘राधे-राधे’ कहते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभाग व जिला प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन की मजबूती का संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान भाजपा अब और अधिक संगठित होकर आगे बढ़ेगी

भाजपा के दिग्गज नेता समारोह में रहे मौजूद

इस होली मिलन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, सांसद राजेंद्र गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राजनीतिक और सांस्कृतिक रंग में डूबा समारोह

कार्यक्रम के दौरान उदयपुर के गजपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में विकास और संगठन की मजबूती के लिए शुभेच्छा प्रकट की। यह होली मिलन समारोह केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक एकता और मजबूती का प्रतीक भी बना

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |