झाबर सिंह खर्रा के खिलाफ बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, सड़क पर हंगामा कर दी चेतावनी

झुंझुनूं : राजस्थान में भाजपा सरकार के यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए हैं। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में नगरपालिका ईओ (कार्यपालक अधिकारी) को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के जिला महामंत्री और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया ने मंत्री झाबरसिंह खर्रा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके फैसलों के कारण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की छवि खराब हो रही है।

भ्रष्टाचार और धमकी के आरोप

मामला चिड़ावा के एक निजी अस्पताल से जुड़ा है, जहां अस्पताल संचालकों डॉ. देवेंद्र चाहर और डॉ. शिवा चाहर ने फायर NOC नहीं मिलने और रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका ईओ रोहित मील और वरिष्ठ सहायक संजय कुमार ने उनसे 35 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। साथ ही, पूर्व में स्वीकृत एक भवन पर बुलडोजर चलाने की धमकी भी दी गई।

राजेश दहिया ने झाबरसिंह खर्रा को घेरा

भाजपा नेता राजेश दहिया ने इस मामले में मंत्री झाबरसिंह खर्रा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने ही ईओ रोहित मील को नियुक्त करवाया था। जब जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईओ के खिलाफ शिकायतें कीं, तब भी मंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा,
"जब जनता और भाजपा कार्यकर्ता लगातार ईओ के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं, तो मंत्री जी को अपने निजी प्रेम को छोड़कर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। अब जनता सड़कों पर उतर आई है।"

भाजपा नेताओं ने यह मामला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाने की बात कही है और जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी अवगत कराने की योजना बना रहे हैं।

ईओ की सफाई और हड़ताल की चेतावनी

विवाद के बाद ईओ रोहित मील ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि एक अवैध रूप से बनाई गई इमारत को बचाने के लिए यह झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

वहीं, उपचार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कमलचंद सैनी ने चेतावनी दी कि अगर पांच दिन के अंदर ईओ और वरिष्ठ सहायक पर कार्रवाई नहीं होती, तो पहले पूरे झुंझुनूं जिले में और फिर पूरे प्रदेश में पैन डाउन हड़ताल की जाएगी।

इस विवाद के चलते भाजपा सरकार के अंदर ही घमासान तेज हो गया है और आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |