Eid 2025: कब मनाई जाएगी ईद? 30 मार्च या 31 मार्च, अरब देश में कब होगी - यहां चेक करिए

मुस्लिम समुदाय : का सबसे पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर रमज़ान के एक महीने के रोज़ों के बाद मनाया जाता है। इस्लामी हिजरी कैलेंडर के अनुसार, यह शव्वाल महीने की पहली तारीख को आता है। लेकिन ईद की सटीक तारीख चांद के नजर आने पर निर्भर करती है, जिस वजह से दुनियाभर में अलग-अलग दिनों पर ईद मनाई जाती है।

भारत में कब होगी ईद?

भारत में इस साल ईद 30 मार्च (रविवार) या 31 मार्च (सोमवार) को मनाई जा सकती है। केंद्र सरकार के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, ईद की आधिकारिक छुट्टी 31 मार्च को तय की गई है। लेकिन चांद देखने के आधार पर ही आम लोग ईद मनाएंगे। जिस दिन रमज़ान का चांद नजर आता है, उसके अगले दिन ईद मनाई जाती है।

अरब देशों में कब होगी ईद?

सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में रमज़ान की शुरुआत 1 मार्च को हुई थी, इसलिए वहां ईद-उल-फितर 30 या 31 मार्च को मनाई जा सकती है

यूएई सरकार ने पहले ही ईद की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। अगर 29 मार्च को चांद दिख जाता है, तो वहां 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल तक छुट्टियां होंगी। वहीं, अगर रमज़ान 30 दिन का हुआ तो छुट्टियां 2 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती हैं

ईद का महत्व

ईद-उल-फितर भाईचारे, दान और खुशियों का त्योहार है। इस दिन मुस्लिम समुदाय मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा करता है, ज़रूरतमंदों को ज़कात और फित्रा दिया जाता है और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं।

चांद के हिसाब से ही तय होगी ईद की तारीख

ईद की तारीख का निर्धारण चांद देखने वाली कमेटियों द्वारा किया जाता है। अगर 29 मार्च की शाम को चांद दिख जाता है, तो 30 मार्च को ईद मनाई जाएगी। अन्यथा, रमज़ान के 30 रोज़ों के बाद 31 मार्च को ईद होगी

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |