राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, बुलडोजर से तोड़फोड़, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर आगरा में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर प्रदर्शन किया। बुलडोजर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई, जिसके बाद पथराव और तोड़फोड़ हुई। इस हिंसा में इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

कैसे शुरू हुआ बवाल?

करणी सेना के कार्यकर्ता बुधवार दोपहर हरीपर्वत क्षेत्र स्थित सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर जुटे। वे नारेबाजी करते हुए अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की, तो कार्यकर्ता उग्र हो गए। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई।

बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस पर पथराव

हंगामे के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भगदड़ मच गई। अचानक हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सुबह से चल रही थी तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, बवाल की योजना पहले से बनाई गई थी। सुबह से ही एत्मादपुर में करणी सेना के कार्यकर्ता जुटे हुए थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर होते-होते प्रदर्शनकारी सपा सांसद के घर तक पहुंच गए और हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया।

पुलिस ने की कार्रवाई, कई लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |