Rajasthan: लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक कल, गद्दी महोत्सव में जुटेंगे देशभर के गणमान्य लोग

राजस्थान : के उदयपुर में मेवाड़ राजपरिवार की ऐतिहासिक परंपरा एक बार फिर जीवंत होने जा रही है। 16 मार्च को अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद, उनके उत्तराधिकारी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव बुधवार को सिटी पैलेस में पूरे शाही अंदाज में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में देशभर से प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।

सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक होगा भव्य आयोजन

इस महोत्सव में मेवाड़ की परंपराओं को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा।
सुबह 9:30 बजे – गद्दी उत्सव की शुरुआत
दोपहर 3:15 बजे – अश्व पूजन
शाम 4:20 बजे – एकलिंगजी महादेव के दर्शन
शाम 7:00 बजे – हाथीपोल गेट पर पूजन
रात 8:15 बजे – भाईपा और सरदारों की रंग पलटाई दस्तूर
रात 9:00 बजे – जगदीश मंदिर के दर्शन

मेवाड़ में शोक, फिर भी परंपराओं का निर्वहन

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद पूरे मेवाड़ में शोक की लहर है, लेकिन गद्दी उत्सव के साथ-साथ रंग पलटाई दस्तूर की रस्म भी निभाई जाएगी। इसके लिए सिटी पैलेस में पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

ड्रेस कोड भी हुआ तय

आयोजन में शामिल होने वाले पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा, जबकि महिलाओं के लिए पारंपरिक सफेद परिधान अनिवार्य किया गया है।

सीएम से लेकर पीएम मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि

16 मार्च को अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कई नेता और वीवीआईपी सिटी पैलेस पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था |