RPSC फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट पर लगाएगी लगाम, अब नए तरीके से होगा वेरिफिकेशन

राजस्थान : लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट पर रोक लगाने का फैसला किया है। अब आयोग दस्तावेज़ सत्यापन के लिए डिजी लॉकर का उपयोग करेगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया तेज़ और सुरक्षित होगी।

फर्जी डिग्री पर लगाम के लिए नया सिस्टम

पिछले कुछ समय से RPSC की विभिन्न परीक्षाओं—SI भर्ती, PTI परीक्षा और अन्य परीक्षाओं में फर्जी डिग्री और प्रमाण पत्र पाए जाने के कई मामले सामने आए हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आयोग अब डिजी लॉकर और नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (NAD) के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन करेगा।

कैसे होगा वेरिफिकेशन?

  • डिजी लॉकर पर आधार, 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन इत्यादि की अंकतालिकाएं स्व-प्रमाणीकरण द्वारा उपलब्ध होंगी।
  • डिजी लॉकर में मौजूद दस्तावेज़ उसी अथॉरिटी द्वारा प्रमाणित होंगे, जिसने उन्हें जारी किया है।
  • आयोग को दस्तावेज़ों को दोबारा सत्यापित करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे समय की बचत होगी।
  • यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और फर्जी डिग्री जमा करने वालों पर शिकंजा कसेगा।

भर्ती प्रक्रिया में डिजी लॉकर क्यों जरूरी?

  • अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की प्रमाणिकता पर संशय खत्म होगा।
  • पात्र अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित होगा।
  • सत्यापन की प्रक्रिया तेज़ होगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया में देरी नहीं होगी।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) से जुड़े दस्तावेज भी डिजी लॉकर से लिंक किए जाएंगे।

RPSC ने यह कदम हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की एक कार्यशाला के बाद उठाया है। यह नई व्यवस्था भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में कारगर साबित होगी।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |