Dholpur Crime: युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गैस सिलिंडर भरवाने के बहाने ले गया था पीड़िता को

धौलपुर : जिले में एक युवक ने नौ साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया है। पड़ोसी युवक नाबालिग को गैस सिलिंडर भरवाने के बहाने उसे ले गया था और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता की बड़ी बहन ने आंगई पुलिस थाना पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्जकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

आंगई पुलिस थाना पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि पड़ोसी युवक रामलखन गैस सिलिंडर भरवाने के लिए जा रहा था। उसके घर से उसकी नौ साल की छोटी बहन को साथ ले गया था।

आरोपी ने रास्ते में लौटते समय उसकी छोटी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसकी बहन को घर छोड़ गया।

जहां आरोपी ने बड़ी बहन को पीड़िता के बाइक से गिरने की बात कही। 

बड़ी बहन ने छोटी बहन से मामले की जानकारी ली तो उसने गलत काम करने की बात कही। पीड़िता की बड़ी बहन ने नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पर मामला दर्ज कराया है।

मामले में आंगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |