Holika Dahan Muhurat 2025 Time: राजस्थान में होलिका दहन कितने बजे होगा? यहां जानें भद्रा काल से लेकर शुभ मुहूर्त का समय

अगर आप भी होलिका दहन के शुभ मुहूर्त को लेकर असमंजस में हैं, तो जान लें कि इस साल होलिका दहन देर रात किया जाएगा। पूरे दिन भद्रा का साया रहने के कारण होलिका दहन प्रदोष काल में नहीं होगा।

राजस्थान में होलिका दहन का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:21 बजे से 12:28 बजे तक रहेगा। भद्रा का साया पूरे दिन रहने के कारण यह देर रात किया जाएगा।

होलिका दहन पूजा विधि

  • लकड़ियों का ढेर तैयार किया जाता है।

  • नारियल, भुट्टे, अक्षत, गुलाल, कंडे, पुष्प, गेहूं की बालियां और बताशे चढ़ाए जाते हैं।

  • होलिका पर रोली बांधकर उसकी परिक्रमा की जाती है।

  • होलिका की अग्नि में सुपारी, नारियल और पान डाले जाते हैं।

  • जलती होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

Holi 2025 कब मनाई जाएगी?

रंगों का त्योहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।

30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

इस बार सूर्य, बुध और शनि का कुंभ राशि में होना और शूल योग का बनना एक विशेष खगोलीय संयोग है, जो 30 साल बाद आ रहा है। इससे पहले यह संयोग 1995 में बना था। हालांकि, इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा।

होलिका दहन का पौराणिक महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार, होलिका हिरण्यकश्यप की बहन थी, जिसे वरदान प्राप्त था कि वह आग में नहीं जलेगी। उसने अपने भतीजे प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठने की कोशिश की, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका जलकर भस्म हो गई। यह घटना बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानी जाती है।

धुलेंडी पर खेलेंगे रंग

होली के अगले दिन धुलेंडी का त्योहार मनाया जाता है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते हैं, ढोल-नगाड़े बजाते हैं और आपसी मनमुटाव भूलकर प्रेम से मिलते हैं।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |