दौसा। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गीजगढ़ गांव की गढ़ का कुआं ढाणी में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नवम्बर 2025 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हुई है।
मृतक की पहचान रामस्वरूप (70) के रूप में हुई है। उनका पहले दौसा और बाद में जयपुर के अस्पतालों में इलाज कराया गया था। परिजनों के अनुसार, चोट के बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, 19 नवम्बर 2025 को गढ़ का कुआं ढाणी में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे।
उस समय एक पक्ष के रामजीलाल ने बाबूलाल, रामसिंह, जगदीश, महेश पुत्र कल्याणसहाय सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। झगड़े में सुनिता, केशपति और रामस्वरूप घायल हुए थे।
परिजनों का कहना है कि झगड़े में लगी चोट के बाद रामस्वरूप का इलाज दौसा और जयपुर में कराया गया। दवाइयां चल रही थीं, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
15 फरवरी की रात करीब 10 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले में सिकंदरा थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। थाना प्रभारी Ashok Chaudhary ने बताया कि अस्पताल से बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा कि परिजनों ने नवम्बर में हुए जमीनी विवाद में आई चोट के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल मामले की जांच बांदीकुई थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है।
दौसा के गीजगढ़ गांव में जमीनी विवाद के बाद घायल हुए बुजुर्ग की मौत ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। परिजन जहां मारपीट में लगी चोट को मौत का कारण बता रहे हैं, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत सीधे तौर पर पुराने विवाद से जुड़ी है या नहीं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.