इसी दौरान अक्षय कुमार से जुड़ा एक भावुक और इंसानियत भरा पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार आज सुबह मुंबई के गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, तभी एक छोटी बच्ची उनके पास पहुंची। बच्ची के हाथ में एक पर्चा था और उसने कांपती आवाज में अक्षय कुमार से कहा—
“मेरे पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं, प्लीज उनको बाहर निकाल दो।”
बच्ची की बात सुनकर अक्षय कुमार वहीं रुक गए और पूरे ध्यान से उसकी बात सुनी।
सुरक्षाकर्मियों ने बच्ची को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन अक्षय कुमार ने उन्हें इशारे से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने बच्ची से बेहद शांति से कहा—
“आप अपना नंबर दे दो, ऑफिस आ जाना।”
इतना सुनते ही बच्ची ने भावुक होकर अक्षय कुमार के पैर छूने की कोशिश की, लेकिन अभिनेता ने तुरंत उसे रोक लिया और सम्मान के साथ पीछे हटाया।
इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। यूजर्स अक्षय कुमार की दरियादिली और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा: “अगर आपने बच्ची की मदद कर दी तो दिल से धन्यवाद।”
दूसरे ने लिखा: “ईश्वर ने आपको देने लायक बनाया है, इसलिए मदद जरूर कीजिए।”
एक अन्य यूजर ने कहा: “अक्षय कुमार सच में रियल हीरो हैं।”
मतदान करने के बाद अक्षय कुमार ने मुंबईकरों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील भी की। उन्होंने कहा—
“आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो डायलॉगबाजी नहीं, यहां आकर वोट करना चाहिए।”
बीएमसी चुनाव के दिन अक्षय कुमार का यह मानवीय चेहरा लोगों के दिल को छू गया। एक तरफ जहां उन्होंने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई, वहीं दूसरी ओर एक जरूरतमंद बच्ची की मदद के लिए आगे बढ़कर यह साबित कर दिया कि असली हीरो वही होता है, जो मुश्किल वक्त में किसी का सहारा बने।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.