राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र (सीकर) में राज्य सरकार द्वारा बजट में घोषित नए एयरपोर्ट के सर्वे का काम शुरू होते ही किसानों का भारी विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि प्रशासन एयरपोर्ट के लिए बेरी-तारपुरा इलाके की करीब 4000 बीघा उपजाऊ जमीन को जबरन अधिग्रहित करने की तैयारी में है। अपनी आजीविका और उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने महापंचायतों के बाद अब जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) पर पहुंचकर आंदोलन तेज कर दिया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.