राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जिला, वरिष्ठ सिविल और सिविल जज कैडर के 126 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी आदेश के तहत फैमिली कोर्ट, कमर्शियल कोर्ट, भ्रष्टाचार निवारण, पॉक्सो (POCSO) और एनडीपीएस (NDPS) अदालतों के जजों को बदला गया है। सोनिया बेनीवाल को जयपुर में विशेष सचिव (लीगल ड्राफ्टिंग) और शंकरलाल मारू को सीकर विशेष पोक्सो कोर्ट-2 का जिम्मा सौंपा गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.