बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद समर्थकों ने तुरंत कपड़े से पेट्रोल साफ कर स्थिति संभाली। घटना के दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिसकर्मी विधायक भाटी और उनके समर्थकों को वहां से हटाते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.