भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। प्रदेश के 315 शहरों और कस्बों में से 205 इलाके जल संकट की चपेट में हैं। 30 शहरों में तीन दिन में एक बार और 24 स्थानों पर चार दिन में एक बार पानी की सप्लाई हो रही है। राजधानी जयपुर और अजमेर जैसे बड़े शहरों में भी पाइपलाइन के टेल एंड क्षेत्रों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.