राजस्थान के डीग जिले के कामां कस्बे में डीग रोड स्थित एक कार रिपेयरिंग वर्कशॉप में मरम्मत कार्य के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण वर्कशॉप मालिक मनमोहन, उसके भाई भगवान सिंह और परिवार के अन्य सदस्य इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कुल 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले कामां सीएचसी ले जाया गया, जहां से 6 लोगों को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.