सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। आज 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹1,52,030 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत ₹1,51,240 प्रति 10 ग्राम थी। यानी सोने के दाम में ₹790 प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज भी ₹3,00,000 पर स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग में बढ़ोतरी के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.