राजस्थान में भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच सलूंबर जिले के जयसमंद वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र से चिंताजनक खबर सामने आई है। अभ्यारण्य में अचानक लगी भीषण आग ने तेज हवाओं और सूखी वनस्पति के कारण तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। अब तक 100 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र आग की चपेट में आ चुका है। आग से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। घटना के बाद वन विभाग और दमकल टीमें आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। वहीं आग के कारण वन्यजीवों के जीवन पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.