राजस्थान में नौतपा 2026 की शुरुआत 25 मई से होने जा रही है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नौतपा का संबंध सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से माना जाता है और इसे भीषण गर्मी व मौसम परिवर्तन का संकेत माना जाता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार इस वर्ष सूर्य 25 मई को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मान्यता है कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आते ही पृथ्वी पर तापमान तेजी से बढ़ता है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। इस वर्ष नौतपा 25 मई से 3 जून तक प्रभावी रहेगा, जिसके दौरान राजस्थान सहित कई राज्यों में लू और अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.