विभाग पाली जिले में रायपुर लूनी बांध, जैतारण डब्ल्यूआरडी कार्यालय, गजनई, राजसागर चौपड़ा, सरदारसमंद, हेमावास बांध, पाली फ्लड सेल और अधिशासी अभियंताओं के वाहनों में वायरलेस सेट लगाएगा, ताकि मोबाइल नेटवर्क खराब होने पर भी आपात स्थिति में सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा सकें।
सोजत सब डिवीजन में सिंचाई विभाग के 11 बांधों के लिए 4.50 लाख और पंचायतराज के 14 बांधों के लिए 3.75 लाख रुपए बजट मांगा गया है। बाली सब डिवीजन में सिंचाई विभाग के 18 बांधों के लिए 5 लाख और पंचायतराज के 25 बांधों के लिए 9 लाख रुपए का बजट मांगा गया है। जैतारण सब डिवीजन में 3 बांध और पंचायतराज के हस्तांतरित 9 बांधों के लिए 4.50 लाख रुपए मांगे गए हैं। पाली सब डिवीजन में 11 बांध और 1 डाइवर्जन स्कीम के लिए 9.16 लाख रुपए का बजट मांगा गया है।
अधिशासी अभियंता शंकरलाल राठौड़ ने बताया कि बजट नहीं मिलने के बावजूद विभागीय स्तर पर व्यवस्था कर बांधों पर कार्य करवा रहे हैं, ताकि मानसून में कोई परेशानी न हो।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.