राजस्थान में भीषण गर्मी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी-बारिश की संभावना

  • राजस्थान में गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले 24 घंटे में 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा। नौतपा शुरू होने के साथ ही प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में चल रही हीटवेव और गर्म रातों का दौर आगामी 2-3 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। बीकानेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 28 मई को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। 30 मई से आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। जून के पहले सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी-बारिश हो सकती है।

जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर-बीकानेर संभाग में 29-31 मई के दौरान तेज अंधड़, 60-70 Kmph की तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। आंधी-बारिश के असर से 29 मई से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने और हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है।

बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, बालोतरा, बाड़मेर और जोधपुर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू से हनुमानगढ़ में हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। इन जिलों में शाम से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

  •  

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |