जयपुर में नई साप्ताहिक और एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत, यात्रियों को राहत

जयपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। राजस्थान के रास्ते रेलवे की ओर से एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 मई से शुरू होगा। यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी देगी। इस ट्रेन का राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09257, भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 29 मई से 26 जून तक भावनगर टर्मिनस से हर शुक्रवार को 14.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.55 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09258, शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 मई से 27 जून तक शकूरबस्ती से हर शनिवार को 13.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का राजस्थान के 8 स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन का आबूरोड स्टेशन पर 10 मिनट, फालना स्टेशन पर 2 मिनट, मारवाड जंक्शन पर 5 मिनट, अजमेर स्टेशन पर 10 मिनट, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस और नीमकाथाना स्टेशन पर 2-2 मिनट का ठहराव होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भुज-दिल्ली-भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को इसे एक तरफा उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। इसके बाद यह नियमित चलेगी। जालोर-दिल्ली एक तरफा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को 22 मई को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जालोर से रवाना करेंगे। जयपुर स्टेशन पर यह रात 1:30 बजे पहुंचेगी और दस मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर सुबह 7:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन मोकलसर, समदड़ी, लूणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |