अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बलोस के साथ राजस्थान के जैसलमेर शहर पहुंचीं। यह उनकी भारत यात्रा का हिस्सा है, जिसमें पहले उन्होंने दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर और आगरा में ताज महल का दीदार किया। रविवार को जैसलमेर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भारी सुरक्षा बल और एयर डिफेंस सिस्टम के साथ किया गया।
टिफनी और उनके पति का ठहराव जैसलमेर के प्रसिद्ध और आलीशान सूर्यागढ़ होटल में होगा। दो दिवसीय दौरे में वे शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सोनार किला, नक्काशीदार हवेली और गड़ीसर लेक का दौरा करेंगी। शाम को वे सम सैंड ड्यून्स में मरुस्थलीय सुंदरता और राजस्थानी संस्कृति का अनुभव लेंगी।
जैसलमेर भारत-पाक सीमा के निकट संवेदनशील क्षेत्र में आने के कारण उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया। खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस उनके दौरे के दौरान ट्रैफिक रेगुलेशन और सुरक्षा घेरे सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं।
ट्रंप परिवार का राजस्थान से पुराना नाता है। इससे पहले, उनकी बड़ी बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुशनर भी जैसलमेर आ चुके हैं और उसी होटल में ठहरे थे। इस दौरे को जैसलमेर के पर्यटन उद्योग के लिए एक बड़ा बूस्टर डोज माना जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.