मृतक रामवतार असवाल (52) मनोहरपुर कस्बे में कबाड़ व्यापार से जुड़े थे और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीण, परिजन और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
परिजनों और ग्रामीणों ने मनोहरपुर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी। धरने में शाहपुरा विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, भाजपा नेता उपेन यादव, दिगराज सिंह, प्रवीण व्यास, महेंद्र चौधरी और राजेश जांगिड़ सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
मामले को शांत कराने के लिए एसडीएम संजीव कुमार खेदड़, एडिशनल एसपी रणवीर सिंह, डीएसपी रामावतार और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.